[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिस्तौल दिखाकर डाक सहायक से 1.70 लाख लूटे:बाइक पर आए 3 बदमाश बैग छीनकर भागे, CCTV में कैद हुई वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिस्तौल दिखाकर डाक सहायक से 1.70 लाख लूटे:बाइक पर आए 3 बदमाश बैग छीनकर भागे, CCTV में कैद हुई वारदात

पिस्तौल दिखाकर डाक सहायक से 1.70 लाख लूटे:बाइक पर आए 3 बदमाश बैग छीनकर भागे, CCTV में कैद हुई वारदात

झुंझुनूं : पिस्तौल दिखाकर डाक सहायक से 1 लाख 70 हजार की लूट का मामला सामने आया है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना सोमवार दोपहर झुंझुनूं के मंंड्रेला थाना क्षेत्र के नरहड़ भोमपुरा मोड़ पर हुई। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। बदमाश बाइक से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंंड्रेला में स्थित पोस्ट ऑफिस में डाक सहायक के पद पर कार्यरत सुखवीर सिंह सोमवार को पोस्ट ऑफिस का एक लाख 70 हजार रुपए केस लेकर चिड़ावा ऑफिस में जमा करवाने जा रहा था।

बीच रास्ते में नरहड- भोमपुरा मोड़ पर बाइक पर आए तीन युवकों ने डाक सहायक की बाइक रुकवा ली। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर बैग लूट लिया। बैग में एक लाख 70 हजार नगद समेत केश बुक, बाउचर सहित अन्य समान था। थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में डाक सहायक सुखवीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई है। बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पीड़ित डाक सहायक सुखवीर सिंह ने बताया- सोमवार दोपहर को करीब दो बजकर पांच मिनट पर चिडावा एचओ पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करवाने निकला था। बैग में 1 लाख 70 हजार केस थे। रास्ते में नरहड़ भोमपुरा मोड़ पर पीछे से एक बाइक आई। जिस पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने मेरे आगे बाइक लगा दी। पिस्तौल दिखाकर मेरी बाइक की चाबी ली और बैग छीनकर भाग गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22