[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़े:कार में 30 मिनट तक फंसे रहे दो सवार; गंभीर हालत में जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़े:कार में 30 मिनट तक फंसे रहे दो सवार; गंभीर हालत में जयपुर रेफर

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़े:कार में 30 मिनट तक फंसे रहे दो सवार; गंभीर हालत में जयपुर रेफर

गोविंदगढ़ : जयपुर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के बलेखन मोड पर सोमवार सुबह 7 बजे कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार दो लोग फंस गए। दोनों गंभीर घायलों को आधे घंटे की मशक्कत से बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

SHO हेमराज सिंह गुर्जर ने बताया- कार जयपुर से सीकर की तरफ जा रही थी। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली रॉन्ग साइड में सीकर की तरफ से जयपुर की तरफ आ रहा था। तभी बलेखन मोड पर दोनों वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि के आगे का हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। बुरी तरह घायल दो लोग कार में आधे घंटे तक फंसे रहे। हादसे के बाद ट्रैक्टर और कार का ड्राइवर दोनों फरार हो गए। राहगीरों ने ट्रॉली के रस्सा बांधकर कार के गेट को खींचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायल रघुवीर सिंह (40) और प्रेमा राम हरिजन (45) निवासी पिपराली (सीकर) को गोविंदगढ़ CHC में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में दोनों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। डॉ. मानवेंद्र ने बताया कि रघुवीर सिंह का बायां हाथ पूरी तरह से खत्म हो गया। वहीं कार में पीछे प्रेमा राम को मामूली चोटें आई हैं।

108 नर्सिंग स्टाफ शिवराज ने बताया कि कार सवार दोनों लोगों ने सीकर जाने के लिए एयरपोर्ट से कार किराए पर ली थी। सीकर पहुंचने से पहले ही रास्ते में हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद जयपुर-सीकर राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम का सुचारु करवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62