[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप:नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख; पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप:नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख; पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया

सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप:नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख; पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया

जयपुर : ग्रेड थर्ड टीचर और एग्रीकलचर सुपरवाइजर (कृषि पर्यवेक्षक) की नौकरी लगाने के लिए बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल ने 10 लाख रुपए ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपए वापस मांगे तो धमकियां दी। रुपए वापस नहीं लौटाने पर रविवार सुबह कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल का किडनैप कर लिया।

सूचना मिलने पर सांगानेर सदर थाना पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और प्रिंसिपल को छुड़वाया। पुलिस ने प्रिंसिपल का किडनैप करने वाले सरकारी टीचर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

घर से किडनैप कर ले गए थे हिंडौन सिटी
सांगानेर सदर थाने की सीआई पूनम चौधरी ने बताया कि आरोपी रोहिताश (28) निवासी नया गांव हिंडौन (करौली), वृजेश तंवर (26) निवासी गुटका का पुरा हिंडौन (करौली) और बंटी गुर्जर गांव नहरौली बयाना (भरतपुर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहिताश सरकारी टीचर है। तीनों रविवार सुबह 8:30 बजे हिंडौन हाल राथ विहार गोनेर मोड़ निवासी प्रमोद कुमार शर्मा (50) के घर पहुंचे थे और मारपीट कर किडनैप कर ले गए थे।

मारपीट के समय प्रमोद की पत्नी और बेटा घर पर मौजूद थे। करीब आधा घंटे बाद दोनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में किडनैपिंग की सूचना दी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और लगातार 4 घंटे तक आरोपियों का पीछा कर किडनैप हुए प्रमोद को छुड़ा लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

प्रिंसिपल ने नौकरी लगाने के नाम पर हड़पे थे 10 लाख
बदमाशों से हुई पूछताछ में सामने आया है रोहिताश ने अपनी बहन को ग्रेड थर्ड टीचर और कृषि पर्यवेक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर प्रमोद को 10 लाख रुपए दिए थे, जो उसने हड़प लिए थे। आरोपी इन रुपयों पर ब्याज लगाकर प्रमोद से 64 लाख रुपए मांग रहा था। इस बारे में तस्दीक की जा रही है।

थाना प्रभारी पूनम ने बताया कि नौकरी के नाम पर ठगी के मामले को लेकर आरोपी पक्ष ने पूर्व में हिंडौन और हलैना थाने में प्रमोद के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए थे। इनमें प्रमोद सवा साल की जेल काटकर बाहर आया था। प्रमोद हिंडौन सिटी स्थित निजी कॉलेज में बीएड का प्रिंसिपल है। वहीं, दूसरे मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62