[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में एक विशाल पुस्तकालय का संचालन करने का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में एक विशाल पुस्तकालय का संचालन करने का संकल्प लिया

गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में एक विशाल पुस्तकालय का संचालन करने का संकल्प लिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : नवलगढ़ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आज जांगिड़ हॉस्पिटल के पास गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार साधकों द्वारा आज संकल्प लिया गया जिसमें गायत्री परिवार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ में एक विशाल पुस्तकालय का संचालन करने का संकल्प लिया गया गायत्री परिवार नवलगढ़ के संयोजक कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि गायत्री परिवार के संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा जी आचार्य जी के द्वारा लिखित 3200 पुस्तके एवं 108 वांगमय की स्थापना गायत्री शक्तिपीठ के पुस्तकालय में कर दी गई है तथा जल्दी ही एक बड़े हॉल का सुसज्जित करके उसमें विद्यार्थियों महिला पुरुषों के लिए बैठने के लिए एक अच्छी व्यवस्था होगी जो विद्यार्थी हित में विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए निशुल्क यहां पर एक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी । जल्दी ही उसका उद्घाटन किया जाएगा । इस हेतु आज गायत्री परिवार साधकों के द्वारा गायत्री महायज्ञ किया गया जिसमें सैकड़ो आहुतियां देकर सबके सद्बुद्धि सबके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय महामंत्र, नवग्रह महामंत्र की विशेष आहुतियां देकर संकल्प पूर्ति की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी चिरंजी लाल सैनी ने कहा कि हमें हमारी लाइब्रेरी के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके , टेबल कुर्सिया तैयार हो चुकी है। पुस्तकालय में पैंट का कार्य जल्दी शीघ्र करके यहां पर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा। बृजलाल मारोठिया ने बताया कि यह आधुनिक विशाल लाइब्रेरी साहित्यऔर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए निशुल्क रहेगी ।

इस अवसर पर बृजलाल मारोठिया, संतोष दायमा, चिरंजीलाल सैनी, रामपाल अध्यापक संगासी, विकेश कुमार संगासी, अनूप कुमार सैनी, भंवरलाल जी जांगिड़ संदीप कुमार दायमा, ज्योति दायमा, प्रज्ञा दायमा, डॉक्टर राम प्रताप सैनी ,मनोज कुमार सैनी ,रंजना शर्मा ,दिनेश कुमार शर्मा ,युवराज गुर्जर,शुशीला धाभाई,सहित सैकड़ो गायत्री परिवार के साधन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62