[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी तलाक और 50 लाख मांग रही थी, आत्महत्या की:3 पेज का सुसाइड नोट मिला; पुराने मकान में फंदे से लटका मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्नी तलाक और 50 लाख मांग रही थी, आत्महत्या की:3 पेज का सुसाइड नोट मिला; पुराने मकान में फंदे से लटका मिला

पत्नी तलाक और 50 लाख मांग रही थी, आत्महत्या की:3 पेज का सुसाइड नोट मिला; पुराने मकान में फंदे से लटका मिला

झुंझुनूं : एक साल पहले 25 साल के प्रदीप की शादी हुई थी। शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था कि पत्नी पीहर चली गई। फिर लौटकर नहीं आई। छह महीने पहले उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तलाक का केस लगा दिया। ससुराल पक्ष के लोग 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। गुरुवार को प्रदीप बिना बताए घर से कहीं चला गया। शुक्रवार सुबह पुराने घर में उसका शव फंदे पर मिला। मामला झुंझुनूं जिले के सदर थाना इलाके की भेड़ा की ढाणी गांव का है।

सदर थाना के एसआई दयाचंद बुरी ने बताया- शुक्रवार सुबह भेड़ा की ढाणी में युवक के सुसाइड की सूचना मिली थी। ढाणी में रहने वाले प्रदीप (25) का शव उसी के पुराने मकान में फंदे पर मिला। फंदे से उतारकर शव को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की जेब से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला। इसकी जांच की जा रही है। प्रदीप के भाई हितेश ने ससुराल वालों के खिलाफ परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी है।

प्रदीप के छोटे भाई हितेश ने बताया- प्रदीप की और मेरी शादी 5 मई 2023 को दो बहनों से हुई थी। शादी के बाद से ही भाभी सुबोध का व्यवहार भाई के प्रति ठीक नहीं था। शादी के 25 दिन बाद ही वह पीहर चली गई। फिर वापस नहीं आई। 6 महीने पहले उसने कोर्ट में दहेज व तलाक का केस किया था। ससुराल वाले 50 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर मेरे भाई ने सुसाइड किया है।

जिस घर में प्रदीप ने सुसाइड किया वह कई साल से बंद था। प्रदीप गुरुवार शाम किसी को बताए बिना घर से निकला था। प्रदीप का भांजा गुरुवार शाम से ही उसे तलाश रहा था। शुक्रवार को पुराने घर के पास प्रदीप की बाइक खड़ी देखी तो अंदर जाकर देखा। वहां प्रदीप फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला।

Related Articles