[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बहन ने भाई-भाभी पर तेजाब से किया हमला:गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाने की भी कोशिश की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसवाईमाधोपुर

बहन ने भाई-भाभी पर तेजाब से किया हमला:गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाने की भी कोशिश की

बहन ने भाई-भाभी पर तेजाब से किया हमला:गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाने की भी कोशिश की

सवाई माधोपुर : सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के खेरदा इलाके में बहन ने भाई-भाभी पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमे उसकी बेटी समेत 4 अन्य लोगों ने भी उसकी मदद की। मामले में पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, तब जाकर मामला दर्ज हुआ।

पहले मकान पर पत्थर फेंके, फिर अंदर घुसे
घटना को लेकर पीड़ित सुरेश चंद सोनी (54) पुत्र रामचरण सोनी निवासी मोती नगर खेरदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने मकान मोती नगर खेरदा में खाना खा रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे उनकी छोटी बहन आरोपी गुड्डी (50) पत्नी कैलाश सोनी, भांजी प्रिया (25) पुत्री कैलाश सोनी, रूपसिंह पुत्र धूलसिंह, हरीश सोनी और अन्य अज्ञात 2-3 व्यक्ति गाली गलौज करते हुए मकान पर पत्थर फेंकने लगे।

तेजाब के हमले से पिंकी सोनी की गर्दन, हाथ और कमर झुलस गई।
तेजाब के हमले से पिंकी सोनी की गर्दन, हाथ और कमर झुलस गई।

सिलेंडर की पाइप निकालकर आग लगाने की कोशिश की
इस दौरान जबरन घर में घुसकर रसोई की खिड़की तोड़कर गैस सिलेंडर की पाइप निकालकर आग लगाने की कोशिश की। सुरेश चंद सोनी और उनकी पत्नी पिंकी सोनी (45) रोकने आए तो आरोपी प्रिया व गुड्डी ने पिंकी और सुरेश के ऊपर तेजाब डालकर जानलेवा हमला किया। इससे सुरेश की दांई आंख व चेहरे पर और पिंकी के दांई तरफ गर्दन से कमर तक व दाएं हाथ पर जलने से गंभीर चोटें आई। सुरेश और पिंकी दोनों के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आए, जिनको देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। इस दौरान पड़ोसी चेतन और उसके परिवार ने इन दोनों को बचाया।

SP के निर्देश पर हुआ मामला दर्ज
घटना को लेकर पीड़ित की ओर से मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 25 अप्रैल की रात को मामला हुआ और पीड़ित 26 अप्रैल की सुबह थाने पहुंचा। लेकिन थाने में परिवार का मामला बताकर टाला जाता रहा। इसके बाद पीड़ित सुरेश चंद सोनी ने 1 मई को दोपहर करीब 1 बजे SP ममता गुप्ता के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर SP ने मानटाउन थानाधिकारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद शाम 7 बजे थाने में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल SP के निर्देश पर मानटाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

लेनदेन को लेकर है भाई-बहन में विवाद
दरअसल सुरेश चंद सोनी और पिंकी सोनी की साल 1999 में शादी हुई थी। सामने आया कि है सुरेश का अपनी बहन गुड्डी से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। हमले से पहले 23 अप्रैल को भी इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी।

थानाधिकारी राधारमण गुप्ता ने बताया कि भाई-बहन के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। गुड्डी अपने रुपए लेने गई थी। इस दौरान आपस में कहासुनी हुई और बात बढ़ गई। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet