[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान महापंचायत की जिला कार्यकारिणी गठित:बलदेव यादव को बनाया जिला अध्यक्ष, बोले- पानी को लेकर करेंगे संघर्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

किसान महापंचायत की जिला कार्यकारिणी गठित:बलदेव यादव को बनाया जिला अध्यक्ष, बोले- पानी को लेकर करेंगे संघर्ष

किसान महापंचायत की जिला कार्यकारिणी गठित:बलदेव यादव को बनाया जिला अध्यक्ष, बोले- पानी को लेकर करेंगे संघर्ष

नीमकाथाना : नीमकाथाना किसान महापंचायत की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मसूदी लाल यादव की मुख्य अतिथि में बैठक संपन्न हुई साथ ही जिला कार्यकारिणी और जिले की समस्त तहसील अध्यक्ष और तहसील संरक्षक को नियुक्ति दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष मसूदी लाल यादव ने बताया कि किसान महापंचायत को लेकर नीमकाथाना जिले में प्रथम बैठक आयोजित की गई। जिले में किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर संगठन की कमी रही उन्होंने कहा कि किसने की मांगों को लेकर लंबा संघर्ष करना है तो संगठन का होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना जिले में पहला मुद्दा पानी का है यहां हर खेत को पानी और हर फसल के दाम और फसल खराबे का भुगतान किया जाए इन सभी मुद्दों को लेकर संगठन काम करेगा। नीमकाथाना जिला अध्यक्ष बलदेव यादव ने बताया कि किसान महापंचायत हमेशा किसानों के लिए संघर्ष करता आ रहा है और आगे भी किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान किसान महापंचायत संगठन को लेकर पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई।

नीमकाथाना जिले का जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष बलदेव यादव, सरंक्षक भोलाराम लांबा, संगठन मंत्री भागू राम सैनी, उपाध्यक्ष अवतार मल गुर्जर, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष मदन लाल मेघवाल, कोषाध्यक्ष सावल टाटला, मीडिया प्रभारी शिव पाल भाटी को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं नीमकाथाना तहसील में सरंक्षक बीरबल कजला, अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को नियुक्त किया गया। पाटन तहसील में सरंक्षक बहादुर गुर्जर,अध्यक्ष कमल कुमार सैनी, तहसील उदयपुरवाटी, सरंक्षक धोकल राम यादव, अध्यक्ष नत्थू राम सैनी, तहसील खेतड़ीअध्यक्ष दीपक गुर्जर गाटराटा को नियुक्त किया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin