[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गावड़ी में भरा शीतला माता का मेला:पहले दिन पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच, दूसरे केवल महिलाएं पहुंचेंगी मेले में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

गावड़ी में भरा शीतला माता का मेला:पहले दिन पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच, दूसरे केवल महिलाएं पहुंचेंगी मेले में

गावड़ी में भरा शीतला माता का मेला:पहले दिन पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच, दूसरे केवल महिलाएं पहुंचेंगी मेले में

नीमकाथाना : नीमकाथाना के समीप गावड़ी गांव में शीतला माता का वार्षिक मेला भरा। ग्रामीणों ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर खुशहाली की मन्नत मांगी। मेले में करीब हजारों लोग पहुंचे।

मेले में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बाहर से आए हुए पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाएं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर थाना पुलिस भी तैनात रही। सर्व समाज के द्वारा मेले में भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस बार मेले की व्यवस्था अलग से की गई है। पहले मेला गांव की मुख्य सड़क पर भरता था, लेकिन इस बार मेला बालाजी मंदिर के पास जोहड़े में लगाया गया है। जिससे रोड पर जाम नहीं लगा।

गावड़ी में शीतला माता के वार्षिक मेला दो दिवसीय भरता है। जिसमें गुरुवार को केवल गांव और आस पास की गांवों की महिलाओं का मेला है।

मेले की व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें सरपंच शेरसिंह तंवर, महावीर शर्मा, महावीर सिंह तंवर, रामसिंह तंवर, बृजेश सिंह, शंकर सिंह मनोज गुप्ता, नरपत सिंह, राकेश शर्मा, नेकीराम सैन, विक्रम सिंह, मानसिंह और बिजेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin