नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों के आसपास होगी निगरानी
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में तस्करी, अवैध बिक्री और भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
झुंझुनूं : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (नकॉर्ड) समिति की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन और भंडारण की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नशीले पदार्थों की बिक्री और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री पर रहेगी नजर
बैठक में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री पर निगरानी रखने और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर चर्चा हुई। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा नशे से प्रभावित विद्यार्थियों की पहचान कर आवश्यक परामर्श की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
मेडिकल स्टोरों के नियमित निरीक्षण के निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार और पुनर्वास सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। वहीं, औषधि नियंत्रण विभाग को मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण कर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व विभाग, औषधि नियंत्रण विभाग और आबकारी विभाग की भूमिका की समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे से प्रभावित लोगों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468128
