पिता बोले- दहेज के लिए मेरी बेटी को मार डाला:गाड़ी नहीं देने पर हत्या कर दी; मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन
पिता बोले- दहेज के लिए मेरी बेटी को मार डाला:गाड़ी नहीं देने पर हत्या कर दी; मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन
झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन बीडीके हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर खेतड़ी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका इन्द्रा (25) के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी दो साल की बेटी और 10 महीने का बेटा है। मां की मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम नावता गांव में इन्द्रा की जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे खेतड़ी नगर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद शव को बीडीके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मॉर्च्युरी के बाहर धरना शुरू कर दिया।

पिता का आरोप- मांग रहे थे 5 लाख की गाड़ी
मृतका के पिता घेवर सिंह निवासी नवलगढ़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी इन्द्रा का विवाह करण सिंह निवासी देवता के साथ हुआ था। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। पिता के अनुसार, शादी में चार तोला सोना और दो किलो चांदी भी दी गई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उनकी बेटी को परेशान करते थे।
रिपोर्ट में पिता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उन्होंने 20 हजार रुपए नकद भी दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपए की गाड़ी की मांग की जा रही थी।
पिता ने पति करण सिंह, ससुर सुल्तान, सास सुजा देवी और जेठ व ननद सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाहिता को अस्पताल ले जाने के बाद संबंधित लोग वहां से चले गए। फिलहाल धरने पर बैठे परिजनों से पुलिस समझाइश कर रही है। मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2467923


