सिंघाना में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:नालियों की सफाई नहीं होने से व्यापारी परेशान, बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
सिंघाना में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:नालियों की सफाई नहीं होने से व्यापारी परेशान, बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
सिंघाना : सिंघाना में सफाई व्यवस्था की अनदेखी के चलते आमजन और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र में चिड़ावा बाइपास जाने वाली सड़क पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने और सड़क पर फैलने से राहगीरों के साथ दुकानदार भी परेशान हैं। लंबे समय से बनी इस समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, चिड़ावा बाइपास जाने वाली सड़क पर स्थित दुकानों के सामने नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, दुकानों के सामने गंदा पानी जमा रहने से व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। प्रकाश चंद ने बताया कि गंदगी और गंदे पानी के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर फैले गंदे पानी से दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। ऐसे में राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। दुकानों के सामने पानी बहने से व्यापारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
व्यापारियों का कहना है कि नाली की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। लगातार परेशानी झेल रहे दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाने और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2467923


