[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में पोल हटाए बिना ही बना दी नई सड़क:ग्रामीणों ने जताई नाराजगी; अब विभाग हटाने की बात कह रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में पोल हटाए बिना ही बना दी नई सड़क:ग्रामीणों ने जताई नाराजगी; अब विभाग हटाने की बात कह रहा

डूंडलोद में पोल हटाए बिना ही बना दी नई सड़क:ग्रामीणों ने जताई नाराजगी; अब विभाग हटाने की बात कह रहा

डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे में आम रास्ते पर बिजली पोल हटाए ही सड़क बना दी। सड़क के बीच में बिजली पोल होने से ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पार्षद मनफूल पूनिया के नेतृत्व में पार्षद मौके पर पहुंचे। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने सड़क निर्माण से पहले नगरपालिका के ईओ, बिजली विभाग, ठेकेदार और अन्य संबंधित अधिकारियों को बिजली के पोल हटाने के लिए सूचित किया था, लेकिन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बावजूद पोल हटाए बिना ही सड़क बना दी गई।

बिना पोल हटाए सड़क बना दी।
बिना पोल हटाए सड़क बना दी।

हादसे की जताई चिंता

सड़क के बीच में बिजली के पोल होने से आवाजागही में परेशानी है और हादसे का खतरा बना हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष सचिन सैनी ने बताया कि इस मामले को लेकर बिजली विभाग के जेईएन को सूचित कर दिया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विभाग के ठेकेदार की टीम नवनिर्मित सड़क के बीच से बिजली के पोल हटाने का कार्य अगले दिन शुरू कर देगी।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है।

अब पोल हटने का इंतजार

वार्डवासियों ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पहले ही समस्या से अवगत करवा दिया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। अब बिजली विभाग की ओर से अगले दिन पोल हटाने का कार्य शुरू करने की बात कही गई है। ऐसे में देखना होगा कि विभाग अपने आश्वासन के अनुसार कब तक पोल हटाकर रास्ते को सुरक्षित बनाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin