[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दुर्गा महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन:9 दिनों तक चली पूजा-अर्चना, शोभायात्रा के बाद तालाब में विसर्जित की प्रतिमाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दुर्गा महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन:9 दिनों तक चली पूजा-अर्चना, शोभायात्रा के बाद तालाब में विसर्जित की प्रतिमाएं

खेतड़ी में दुर्गा महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन:9 दिनों तक चली पूजा-अर्चना, शोभायात्रा के बाद तालाब में विसर्जित की प्रतिमाएं

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित 9 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को समापन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की

कस्बे के सती माता मंदिर, बाराही देवी माता मंदिर, धोबी घाट स्थित काली माता मंदिर सहित आसपास के गांवों में 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर शक्ति की उपासना की गई। इस दौरान कस्बे में जगह-जगह सजे दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

महोत्सव के समापन पर दुर्गा पूजा पंडालों से मां शेरावाली की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मूर्ति विसर्जन से पहले कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई।

करमाड़ी तालाब में किया विसर्जन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे के साथ रंग गुलाल उडा़ाते हुए माता की प्रतिमा को करमाड़ी स्थित तालाब में ले जाया गया, जहां पूजा अर्चना के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, बबलू शर्मा, वेद प्रकाश पारिक, राजेंद्र सोनगरा, गोपाल शर्मा, चंदगीराम सैनी, राजवीर सिंह, पवन कुमार, बबलू सैनी, भारत सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin