[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच लाख रुपए की फिरौती के लिए दिनदहाड़े एसडीएम ऑफिस के सामने से दो युवकों का अपहरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पांच लाख रुपए की फिरौती के लिए दिनदहाड़े एसडीएम ऑफिस के सामने से दो युवकों का अपहरण

जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई, 20 मिनट में किडनैप करने वाले बदमाश गिरफ्त में

चूरु : पांच लाख रुपए की फिरौती के लिए 3 बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े तारानगर एसडीएम ऑफिस के सामने से दो युवकों का अपहरण कर लिया। किडनैप की सूचना मिलते ही अलर्ट हुई तारानगर डीएसपी ने जिले में कड़ी नाकाबंदी करवाई। तारानगर थाने की दो टीम बनाकर घटना के 20 मिनट में किडनैप करने वाले बदमाशों के चंगुल से दोनों युवकों को छुड़ाया।तारानगर थाने में डीएसपी मिनाक्षी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि तारानगर एसडीएम ऑफिस के सामने दो स्कार्पियो में से उतरे छह-सात लोगों ने अनूपगढ़ निवासी जगदीश जाट और खुडेरा चारणान निवासी बलदेव चारण का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने गाड़ी में दोनों के साथ धारदार हथियार से मारपीट की, जिससे दोनों के शरीर से खून बहने लगा। सूचना पर तुरन्त जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई। तारानगर पुलिस थाने की दो टीमों का गठन किया गया। वहीं, पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया, जिस पर सामने आया कि एक ब्लैक और एक व्हाइट स्कार्पियो साहवा रोड पर है।तारानगर थानाधिकारी गौरव खिड़िया और एएसआई सुमेर सिंह की टीम साहवा रोड पर कैलाश बस स्टैंड के पास पहुंचे। जहां पुलिस की गाड़ियों दोनों स्कार्पियो के आगे पीछे लगाकर उनको रुकवाई। सफेद रंग की स्कार्पियो में अपहरण किए गए जगदीश जाट और बलदेव चारण बैठे थे। उनके शरीर से खून बह रहा था। पुलिस ने दोनों को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाया।

पुलिस ने मौके से राजासर पंवरान निवासी परमेश्वर नाथ (32), तारानगर वार्ड 18 निवासी आशीष जाट (30) और शेरला बहल हरियाणा निवासी मुकेश जाट (28) को गिरफ्तार किया है।प्राथमिक पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि पांच लाख की फिरौती के लिए दोनों युवकों का अपहरण किया था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बुधवार दोपहर तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में तारानगर डीएसपी मीनाक्षी के नेतृत्व में तारानगर थानाधिकारी गौरव खिडिया, एएसआई सुमेर सिंह, कॉन्स्टेबल राजेन्द्र, विकास व रामचन्द्र शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62