[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी के विधि विभाग छात्रों ने किया न्यायालय का भ्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी के विधि विभाग छात्रों ने किया न्यायालय का भ्रमण

जेजेटी के विधि विभाग छात्रों ने किया न्यायालय का भ्रमण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल विश्वविद्यालय के विधिक विभाग द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय चूरू का एकदिवसीय शैक्षणिक दौरा 29 अप्रैल को किया इस दौरान विश्वविद्यालय की विधि विभाग प्रमुख डॉ. विजयमाला, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सैय्यद कलीम अख्तर, पिंकी धनखड़ एवं समस्त विद्यार्थियों के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सेशन न्यायालय, दीवानी न्यायालय, अन्य न्यायालयों गतिविधियों का परीक्षण तथा प्रात्यक्षिक अनुभव साझा करते हुए अंतर क्रियात्मक चर्चा की, जानकारी देते हुए विधि विभाग प्रमुख विजय माला ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से छात्रों के मानसिक विकास में सुधार होता है और वह भविष्य में न्यायालय में वकालत करते समय इस अनुभव का लाभ उठा सकते हैं। सभी छात्रों ने न्यायालय के प्रत्येक विभाग को देखा और मुकदमों की सुनवाई गवाहों के बयान तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व विषय ज्ञान में वृद्धि हुई इस तरह के शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य ज्ञान अर्जन और विषय वस्तु की वास्तविकता परिलक्षित होता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62