[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 20 साल से बंद रास्ता खुला:अतिक्रमणकारियों ने पीड़ित के घर का रास्ता बंद करवा दिया था, लांबा गोठड़ा गांव का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 20 साल से बंद रास्ता खुला:अतिक्रमणकारियों ने पीड़ित के घर का रास्ता बंद करवा दिया था, लांबा गोठड़ा गांव का मामला

चिड़ावा में 20 साल से बंद रास्ता खुला:अतिक्रमणकारियों ने पीड़ित के घर का रास्ता बंद करवा दिया था, लांबा गोठड़ा गांव का मामला

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के नजदीक लांबा गोठड़ा ग्राम पंचायत के गोठड़ी गांव में करीब 20 साल से अतिक्रमण किए गए बंद रास्ते को खुलवाया गया। इस बारे में गोठड़ी के अनिल कुमार ने कलक्टर को शिकायत दी थी।

पीड़ित अनिल ने बताया कि खाता विभाजन को लेकर 2021 से 23 तक चिड़ावा एसडीएम कोर्ट में बाद में रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में मामला पेंडिंग है। खाता विभाजन के अभाव में पीड़ित के घर तक का रास्ता बंद है।

जिस पर कलक्टर के आदेश पर तहसील प्रशासन ने नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार गहलोत की देखरेख में जेसीबी मशीन की मदद से पगडंडी रास्ते में तारबंदी कर किए अतिक्रमण को हटवाया। इसके बाद पीड़ित के घर तक रास्ता सुचारु हो सका। अतिक्रमण हटाने में भूअनि आंची देवी, पटवारी भागोती, पटवारी सुभाष, प्रदीप कुमार आदि ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62