[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी : गौरव पथ का निर्माण शुरू करने की मांग:पालिका ने दोनों तरफ 30-30 फिट तक मकान-दुकान ढहाए थे, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी : गौरव पथ का निर्माण शुरू करने की मांग:पालिका ने दोनों तरफ 30-30 फिट तक मकान-दुकान ढहाए थे, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा

गौरव पथ का निर्माण शुरू करने की मांग:पालिका ने दोनों तरफ 30-30 फिट तक मकान-दुकान ढहाए थे, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा

उदयपुरवाटी : शाकंभरी मार्ग पर शाकंभरी गेट से गायत्री गोशाला तक प्रस्तावित गौरव पथ का निर्माण कार्य तुरंत चालू करवाने तथा रास्ता चौड़ा करने के लिए तोड़ी गई दुकानों और मकानों का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया तथा पालिका ईओ से मिलकर मांग रखी।

जानकारी के अनुसार शाकंभरी मार्ग पर गौरव पथ का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए नगर पालिका ने सड़क के बीच से दोनों तरफ 30-30 फिट तक सैकड़ों दुकानें और मकानों को ढहाकर जगह खाली करवा ली। करीब 4 महीने पहले गौरव पथ का निर्माण कार्य शुरू होना था जो अभी तक नहीं हुआ।

इस रास्ते पर जिन लोगों के मकान व दुकानें तोड़ी गई थी उन्होंने अपने नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। उसके बाद पीड़ित लोग पंचायत समिति में चल रहे शिविर के दौरान ईओ हेमंत सैनी से भी मिले। उन्होंने ईओ सैनी से शिकायत करते हुए कहा कि गौरव पथ को जानबूझकर लेट किया जा रहा है जिससे लोगों को काफी नुकसान हो रहा है।

शहर के लोगों ने कहा कि गौरव पथ का निर्माण कार्य गायत्री गौशाला के छोर से होना चाहिए और बनते हुए शाकंभरी गेट तक पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का अतिक्रमण अभी तक पूरा नहीं तोड़ा गया है इसलिए बिना किसी भेदभाव के अतिक्रमण हटाकर रास्ते को 60 फिट चौड़ा किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में पार्षद विश्वेश्वर लाल सैनी, पार्षद लक्ष्मी सैनी, दुर्गाराम, राहिताश्व, बाबूलाल सैनी, इंद्राज सैनी, अशोक सैनी, पोकरमल, राजकुमार सैनी, मदनलाल सैनी, महेश कुमार, नाथूराम, भोलाराम आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22