[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

VDO से मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई:कर्मचारियों में आक्रोश, कलेक्टर – एसपी से मिले ग्राम विकास अधिकारी, कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

VDO से मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई:कर्मचारियों में आक्रोश, कलेक्टर – एसपी से मिले ग्राम विकास अधिकारी, कार्रवाई की मांग की

VDO से मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई:कर्मचारियों में आक्रोश, कलेक्टर - एसपी से मिले ग्राम विकास अधिकारी, कार्रवाई की मांग की

झुंझुनूं : मतदान वाले दिन चुनावी ड्यूटी में लगे VDO से मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश नजर आ रहा है। सोमवार को जिलेभर के ग्राम विकास अधिकारी जिला कलेक्टर व एसपी से मिले। नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

कर्मचारी महासंघ झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने बताया कि चुनाव के दिन नाटास पंचायत कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार के साथ कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई थी। जिनके खिलाफ 20 अप्रैल को गुढ़ागौड़जी थाना में रिपोर्ट दी गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस के द्वारा दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। नाटास सरपंच संजय नेहरा ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच समेत अन्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। प्रशासन तुरन्त एक्शन ले। ऐसे जितने भी मामले है, उनका तुरन्त निस्तारण करे, ताकि कर्मचारी बिना भय के अपना काम कर सके। इस दौरान जिलेभर के ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62