[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Samsung को टक्कर देने आ रहा है Vivo का फोल्ड फोन, सस्ते में मिलेगा प्रीमियम का मजा!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गैजेट्स

Samsung को टक्कर देने आ रहा है Vivo का फोल्ड फोन, सस्ते में मिलेगा प्रीमियम का मजा!

Vivo X Fold 3 Pro launch Date: वीवो भारत में जल्द ही 16GB RAM के साथ एक तगड़ा फोल्ड फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। आइए इस फोन के संभावित फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Vivo X Fold 3 Pro launch Date Price and Features: वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो जल्द ही भारत में आ सकता है, क्योंकि डिवाइस को एक भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जो इसके भारत में जल्द ही लॉन्च होने के संकेत दे रहा है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। डिवाइस में लेटेस्ट फीचर्स के साथ ऑल न्यू डिजाइन देखने को मिल रहा है। अब फोन को भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। आइए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Vivo X फोल्ड 3 प्रो के फीचर्स (संभावित)

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो जिसे मॉडल नंबर V2330 के साथ स्पॉट किया गया है जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo X फोल्ड 3 प्रो टॉप-ऑफ-द-लाइन परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है। डिवाइस में ड्यूल डिस्प्ले, जिसमें 8.03-इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 6.53-इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों डिस्प्ले AMOLED LTPO तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होंगी।

कैसा होगा फोल्ड फोन का कैमरा?

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए इस स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर देखने को मिल सकता है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी ऑफर करेगा। फोन के कैमरा में AI फीचर्स मिलेंगे या नहीं इस पर कहना अभी मुश्किल है। कई अन्य कंपनियां अभी बजट फोन्स में भी AI फीचर्स ऑफर कर रही हैं।

कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत की बात करें तो, विवो एक्स फोल्ड 3 प्रो की भारत में 512GB वैरिएंट के लिए CNY9,999 यानी लगभग 1,15,030 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय प्रमाणन वेबसाइट पर इसे स्पॉट किए जाने के बाद सभी फोन के लॉन्च डेट का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये डिवाइस सैमसंग के फोल्ड फोन को कड़ी टक्कर देगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62