[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट के तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया:हॉस्टल में नही था एंटी हैंगिग डिवाइस, 5 घंटे बाद पता लगा, 5 मई को एग्जाम था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीट के तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया:हॉस्टल में नही था एंटी हैंगिग डिवाइस, 5 घंटे बाद पता लगा, 5 मई को एग्जाम था

नीट के तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया:हॉस्टल में नही था एंटी हैंगिग डिवाइस, 5 घंटे बाद पता लगा, 5 मई को एग्जाम था

कोटा : नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने कमरे में फांसी लगा ली। करीब 5-6 घंटे बाद इसकी सूचना लगी। जिसके बाद कमरे का गेट तोड़ा गया। कोचिंग स्टूडेंट सुमित (20) हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। 1 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 5 मई को उसका नीट का एग्जाम था। शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। सम्भवतयाः पढ़ाई के प्रेशर के चलते हैं उसने ऐसा कदम उठाया। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी की है।

दोपहर बाद नजर नहीं आया
सुमित लैंडमार्क सिटी इलाके में उत्तम रेजीडेंसी में रहता था। सुमित रविवार दोपहर में खाना खाने के बाद कमरे चला गया। उसके बाद नजर नही आया। इधर परिजन कॉल कर रहे थे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी। वार्डन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि रात को साढ़े 9 बजे करीब पुलिस को सूचना दी।पुलिस की मौके पर पहुंची। कमरे का गेट तोड़ा तो सुमित पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। सुमित ड्रॉप आउट था। उसने पहले भी नीट का एग्जाम एग्जाम दिया था। 5 मई को उसके नीट का एग्जाम था।

हॉस्टल में नही था एंटी हैंगिग डिवाइस

सुमित के कमरे में एंटी हैंगिग डिवाइस नही लगी हुई थी। जबकि प्रशासन ने सभी पीजी व हॉस्टल संचालकों को कमरे में एंटी हैंगिग डिवाइस लगवाना अनिवार्य किया हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62