[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुंबई प्रवासी भामाशाह काशीनाथ खेतान एवं श्याम सुंदर खेतान ने गौशाला में की गौ सेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुंबई प्रवासी भामाशाह काशीनाथ खेतान एवं श्याम सुंदर खेतान ने गौशाला में की गौ सेवा

गौशाला में गिर गाय प्रकल्प को देख अभिभूत होकर एक गिर गाय गोदान की दी स्वीकृति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं निवासी मुंबई प्रवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं भामाशाह काशीनाथ खेतान एवं श्याम सुंदर खेतान श्री चावो दादी ट्रस्ट एवं झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ सदस्यो का झुंझुनूं प्रवास के दौरान रविवार प्रातः 9:00 बजे श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में आगमन हुआ।

उन्होंने अपने हाथों से गौ माता को गुड हरा चारा एवं गेहूं के आटे से बनी रोटियां खिलाकर गौ सेवा की एवं पूरे परिसर को देखकर मुक्त कंठ से कार्यकारिणी की व्यवस्थाओं के लिए सराहना की। गौशाला में गिर गाय प्रकल्प को देखकर अभिभूत होकर एक गिर गाय गोदान की स्वीकृति पुष्पा देवी खेतान फाउंडेशन ट्रस्ट मुंबई ट्रस्टी काशीनाथ खेतान ने दी।

इस अवसर पर भामाशाह काशीनाथ खेतान एवं श्याम सुंदर खेतान का श्री गोपाल गौशाला की ओर से अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, संजय राणासरिया, नरोत्तम लाल राणासरिया एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने दुपट्टा ओढ़ाकर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62