[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता खुर्द में हुआ बाबा कालश महाराज के मेले का आयोजन, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम, बागोत के रेसम पहलवान ने जीती कुश्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता खुर्द में हुआ बाबा कालश महाराज के मेले का आयोजन, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम, बागोत के रेसम पहलवान ने जीती कुश्ती

मानोता (खेतड़ी) : मानोता ग्राम पंचायत के मानोता खुर्द गांव में रविवार को बाबा कालश महाराज मंदिर में बाबा कालस विकास समिति के सौजंय से वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। पुजारी नत्थु भगत ने विधिवत रूप से बाबा की ज्योत प्रज्जवल्लित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मानोता कलां सरपंच दयाराम खारड़िया, समाज सेवी बबलू अवाना, एडवोकेट रोहिताश मणकस, धर्मा पहलवान, रामनिवास लादी, सतीश खरड़िया, ओकारमल, प्रभु गुर्जर राजोता, पूर्व सरपंच गिरधारीलाल, महावीर, रामजीलाल, अमरसिंह मौजूद थे।

जुगल लाल ने बताया कि प्रतिवर्ष बाबा कालस के वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आकर मंदिर में बाबा के प्रतिमा के सामने माथा टेक खुशहाली की कामना करते हैं। इसके अलावा मान्यता के अनुसार बाबा के मंदिर में पशुओं के दुधारू होने पर दही का भोग लगाया जाता है। बाबा वार्षिकोत्सव पर खेतड़ी नगर, जुझारपुर, भजनावली, रंवा, रोजड़ा, मांदरी, कंकराय, शिमला सहीत आसपास गांवों के हजारों श्रद्धांलूओं ने बाबा के माथा टेक कर आर्शिवाद लिया, महिलाओं ने जम कर चाट का स्वाद चखा तो वही बच्चों ने जमकर खरीददारी की झुलों का लुत्फ उठाया।

बाबा कालस विकास समिति के तत्वाधान में सौ रूपए से 21 हजार रूपए तक की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें हरियाणा, दिल्ली सहित आसपास गांवों के पहलवानों ने भी भाग लिया। 21 हजार रूपए की कुश्ती प्रतियोगिता बागोत हरियाणा के रेसम पहलवान व पहरा के असीम पहलवान के बीच खेली गई जिसमें बागोत के रेसम पहलवान विजेता रहा। अतिथियों ने विजेता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता के निर्णायक महेंद्र, कुल्डाराम, भादरमल खटाणा थे। शनिवार देर रात्री को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रहलाद महासी घाटीवाल पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस की ओर से जाब्ता तैनात किया गया। संचालन संजय जिदंड़ ने किया।

इस मौके पर कृष्ण झुझारपुर, विक्रम चनेजा, महेंद्र पंच, प्रभुदयाल, सेंड़ी, अशोक, सुनिल खरखड़ा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62