[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आदर्श विद्या मंदिर, नवलगढ़ के पूर्व विधार्थी ने सात्विक रीति से मनाई वैवाहिक वर्षगांठ…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंनवलगढ़राजस्थानराज्य

आदर्श विद्या मंदिर, नवलगढ़ के पूर्व विधार्थी ने सात्विक रीति से मनाई वैवाहिक वर्षगांठ…

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे के उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर नवलगढ़ के प्रधानाचार्य मुरारीलाल इंदौरिया की सार्थक पहल तहत सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर पंवार और प्रमुख व्यवसायी नंद किशोर सोनी की वैवाहिक वर्षगांठ भारतीय संस्कृति के अनुरूप विद्या मंदिर में मनाई गई। सर्व प्रथम दोनों दंपतियों ने भारत माता और सरस्वती माता के चित्रों पर दीप प्रज्वलित किया।  विद्या भारती समिति नवलगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा दोनों दंपतियों को माला, साफा, दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात विद्या मंदिर के भैया बहनों ने सामूहिक मंगलाचार और वंदना प्रस्तुत की।

प्रधानाचार्य इंदौरिया ने बताया कि इस प्रकार का नवाचार शुरू किया गया है जिससे संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही विधा मंदिर के जीर्णोधार, आगामी योजना, नामांकन और भामाशाह द्वारा दिए गए सहयोग के बारे में सभी को अवगत कराया। समिति के महेश मिश्र ने इस प्रकार के कार्यक्रमों की महता पर प्रकाश डाला। विश्वनाथ जोशी ने दोनो दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

मेजर डीपी शर्मा ने कहा की वैवाहिक वर्षगांठ पर सात्विक रीति से मानकर आप ने समाज में अच्छा उदाहरण पेश किया है। सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व विद्यार्थी कमल किशोर पंवार ने कहा कि विद्या मंदिर संस्कारों की जन्म भूमि है, मैं 25 वर्ष पूर्व यहां पढ़ा, विधा मंदिर से हमें जीवन में बहुत कुछ मिला है,पूर्व में जितने भी विद्यार्थी यहां से पढ़कर गए है वे आज समाज जीवन के हर आयामों पर मुकाम हासिल किए है।तथा विद्या मंदिर को तन मन धन से सहयोग करने की बात कही।

नंद किशोर सोनी ने कहा की आज मेरी इस प्रकार की सकारात्मक रीति से वैवाहिक वर्षगांठ मनाकर बहुत खुश हूं और मुझे यहां से प्रेरणा मिली है,साथ ही इन्होंने एक सीलिंग पंखा भेंट करने की घोषणा की। स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रधानाचार्य मुरारी लाल इंदौरिया ने किया।  वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर दोनों दंपति ने विद्यालय के भैया बहनों को अल्पाहार,फल, चॉकलेट और शीतल पेय का वितरण भी किया।

इस अवसर पर रामलाल रोलन, अध्यापिका इंदु शर्मा, हेमलता शर्मा, याचिका वर्मा, दीपिका शर्मा, सागरमल वर्मा सहित विधामंदिर की कक्षा 8 के भाई-बहन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62