[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पृथ्वी दिवस पेड़ पौधे लगाकर मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पृथ्वी दिवस पेड़ पौधे लगाकर मनाया गया

पृथ्वी दिवस पेड़ पौधे लगाकर मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ : पृथ्वी दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 अप्रैल 2024 को ऑक्सीजन जन आंदोलन एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के संयोजक एवम अलायंस क्लब मानव के अध्यक्ष तथा संजीवनी पर्यावरण समिति के अध्यक्ष द्वारा दानवीर मार्ग सड़क किनारे वृक्षारोपण करके बनाया गया। पृथ्वी दिवस की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 से हुई थी तभी से हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। हमारे देश में धरती को माता के समान माना जाता है लेकिन इतनी महत्वता होने के बावजूद पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस के जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम लूणकरण सैनी हनुमानगढ़ सांखू के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, योगेश कुमार जाखड़, पूरणमल माहिच सहित अनेक व्यक्तियों ने भाग लिया सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने इस अवसर पर लोगों से कहा की अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा वनों को काटने से रोकने की दिशा में सार्थक प्रयास करें। पृथ्वी के समस्त जीवों को बचाने का प्रयास करें। धरती रहेगी तो मानव जीवन रहेगा।

इस अवसर पर पूरणमल माहिच ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कहा की लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। वृक्ष मित्रश्रवण कुमार जाखड़ द्वारा अब तक 151000 पेड़ पौधे लोगों को निशुल्क वितरित किया जा चुके हैं तथा इस वर्ष वर्षा ऋतु में 40000 पौधे बांटने के लिए तैयार किया जा रहे हैं अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा इनका पालने का संकल्प लेl लूणकरण सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62