[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पृथ्वी दिवस पर चुगापात्र और परिंडे लगाए:जंगल बचाने के लिए स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

पृथ्वी दिवस पर चुगापात्र और परिंडे लगाए:जंगल बचाने के लिए स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली

पृथ्वी दिवस पर चुगापात्र और परिंडे लगाए:जंगल बचाने के लिए स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली

नीमकाथाना : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चीपलाटा में पृथ्वी दिवस पर आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षित पेड़ों को कंटीली बाड़ लगाकर सुरक्षित किया गया। जंगल बचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली।

स्काउट प्रभारी रामकुमार यादव और शिंभूदयाल सैनी के नेतृत्व में स्काउट्स और स्कूल स्टाफ द्वारा पक्षियों के लिए जगह-जगह पेड़ों में चुगापात्र और परिंडे लगाए गए। इससे पूर्व लोगों ने पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक जनचेतना रैली निकाली गई। कार्यक्रम प्रधानाचार्य मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ और स्टूडेंट्स को कहा कि पृथ्वी का न केवल आज के लिए अपितु भावी पीढ़ी के लिए बचाये। उन्होंने बताया कि पृथ्वी ही हमारे जीवन का आधार है इसके संरक्षण के लिए हमे पर्यावरण को बचाना आवश्यक है। ये हम सबकी जिम्मेदारी है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान रमेश कोयल, दिनेश मीना, कुम्भाराम, सीमा, बिरमा, अनिल मीना, मनोज गुर्जर, मुकेश कुमार ,अशोक सैनी, प्रकाश चंद, गोकुल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62