[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाज सेवी राकेश बेसरवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर 132 यूनिट का हुआ रक्तदान , रक्त दाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाज सेवी राकेश बेसरवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर 132 यूनिट का हुआ रक्तदान , रक्त दाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

समाज सेवी राकेश बेसरवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर 132 यूनिट का हुआ रक्तदान , रक्त दाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सामुदायिक भवन के सामने स्थित बेबी केयर एंड क्योर हॉस्पिटल मे विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें रक्तदाताओ ने स्व. राकेश बेसरवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान किया और अपनें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिविर का आयोजन राकेश बेसरवाल के मित्रगणो ने किया । आयोजक व्याख्याता पवन आलड़िया और डॉ. राजवीर बेसरवाल ने बताया कि शिविर का आरम्भ सुबह 9 बजे से बेबी केयर हॉस्पिटल मे हुआ । शिविर मे सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ISI मार्क के हैलमेट देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि दिन प्रतिदिन होने वाली सङक दुर्घटनाओ से बचा जा सके। शिविर में 10 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। महावीर बेसरवाल ने कहा की राकेश तो अब हमारे बीच नही रहा, लेकिन उनके दोस्त उनके कारवा को आगे बढा रहे है और मानव हित में रक्तदान जैसा पावन कार्य कर रहे हैं। मुकेश महरिया, विक्रम गोठवाल, अजय काला, विकास कुमार, विक्रम आसलवास ने बताया कि राकेश बेसरवाल स्वयं भी एक रक्तदाता थे, और शिक्षा के क्षेत्र मे भी उनका योगदान सराहनीय काम किया था।

बीडीके हॉस्पिटल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भांभू, डॉ आर आर चौधरी ने कहा की राकेश के लिए आज लोगो का हुजूम देखकर पता चलता है, कि आपने यदि समाज के लिए समर्पित रहे हो तो आप लोगो की यादों में हमेशा जिंदा रहते हो। राकेश के गांव बाजला से 26 युवाओं ने रक्तदान किया आज के शिविर में लोग दूर दूर से रक्तदान देने व श्रदाँजलि देने आये। रक्तदाताओ का प्रो हरिराम आलङिया, डॉ आर आर चौधरी, डॉ अनीश कुरेशी डॉ आरिफ मिर्जा डॉ फरीद आलम, डॉ रोहीतास महला, डॉ गोवर्धन डीग्रवाल आदि ने हौसला अफजाई की। रक्तदान करने वालो में पुष्पा बेसरवाल, जयप्रकाश, सुधीर, संकित, रजत चौधरी, वीरेंद्र बेसरवाल, सुनील गोठवाल, विकास आल्हा, जितेंद्र, विनोद, अजय दिनेश बड़वर, राकेश तनानिया, नवीन राठी, राजेश, महेश, अंकित कुमार, राजकुमार, अंकित कालेर, दिनेश जोया, अंकित जोया, कन्हैयालाल कटारिया, प्रेम सिंह, सुनील दुलड, सिद्धार्थ दुलड, आशीष, सुनीता, मोहम्मद मुबारक, गिरधारी लाल, संदीप योगेश, अवधेश, राजपाल, राकेश डीग्रवाल, मनीष आलड़िया, काजल, अदिति, काम्या, नवीन जांगिड़, जाहिद सिद्दीकी, सौरभ सैनी, अंकित गौतम पंकज अब्दुल, जगजीवन, आसिफ अनिल किशोर जावेद अली आबिद, मोहम्मद अनीस, सरजीत, संदीप दीपक कुमार सूरज चौधरी, गौरव, नरपत सिंह विक्रम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62