[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर, 9 दोस्तों की मौत:शादी के लिए MP गए थे, बारात से लौटते समय हादसा हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झालावाड़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर, 9 दोस्तों की मौत:शादी के लिए MP गए थे, बारात से लौटते समय हादसा हुआ

राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर, 9 दोस्तों की मौत:शादी के लिए MP गए थे, बारात से लौटते समय हादसा हुआ

अकलेरा (झालावाड़) : राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक ट्रॉले और वैन की भिड़ंत में 9 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में 10 लोग सवार थे और मध्य प्रदेश के डूंगरी (खिलचीपुर) में शादी-समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

हादसा जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 3 बजे भोपाल मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल का इलाज किया जा रहा है।

हादसे से जुड़ी PHOTOS…

मरने वाले 7 लोग अकलेरा कस्बे के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। सुबह जैसे ही शव यहां पहुंचे यहां चीख-पुकार मच गई।
मरने वाले 7 लोग अकलेरा कस्बे के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। सुबह जैसे ही शव यहां पहुंचे यहां चीख-पुकार मच गई।
हादसा इतना भीषण था कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। पुलिस बड़ी मुश्किल से शवों को गाड़ी से निकाला।
हादसा इतना भीषण था कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। पुलिस बड़ी मुश्किल से शवों को गाड़ी से निकाला।
हादसे वाली जगह मृतकों का सामान बिखरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी।
हादसे वाली जगह मृतकों का सामान बिखरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी।

बारात से वापस लौट रहे थे सभी दोस्त
एसचाओ बिश्नोई ने बताया कि अकलेरा कस्बे में एक घर में विवाह समारोह था। बारात शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खिलचीपुर क्षेत्र में गई थी। बारातियों में से देर रात 10 दोस्त मारुति वैन से वापस अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान NH-52 पर खुरी पचोला (अकलेरा) के पास मारुति वैन और एक ट्रॉले की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

एक्सीडेंट इतना भीषण था कि मृतकों की पहचान भी मुश्किल से हो सकी है। वहीं, ट्रॉला ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

हादसे में अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी, रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी, हेमराज (33) पुत्र बंशीलाल बागरी, सोनू (22) पुत्र मोहनलाल बागरी, दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी, रविशंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी, रोहित (22) जगदीश बागरी और हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी रामकृष्ण (20) पुत्र प्रेमचंद, सारौला (खानपुर, झालवाड़) निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद की मौत हो गई। मृतकों में 7 लोग अकलेरा कस्बे के निवासी थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62