[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आशीर्वाद टावर स्टेशन रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शीघ्र होगा शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आशीर्वाद टावर स्टेशन रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शीघ्र होगा शुभारंभ

आशीर्वाद टावर स्टेशन रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शीघ्र होगा शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्टेशन रोड बॉम्बे काम्प्लेक्स के सामने गोयनका आईस फैक्ट्री के पास आशीर्वाद टावर में पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शीघ्र शुभारंभ आगामी माह मई में विधिवत रूप से होगा।

जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक प्रशांत देवकीनंदन तुलस्यान ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भारत सरकार की जन औषधि योजना के अंतर्गत शुरू किया जावेगा जिसमें गरीब जरूरतमंद रोगियों को जेनेरिक दवाइया सुगमता से वाजिब मूल्य पर प्राप्त हो सकेगी। साथी कम मूल्य पर सर्जिकल आइटम एवं कुछ चुनिंदा इक्विपमेंट भी उपलब्ध हो सकेंगे।

संचालक तुलस्यान ने बताया कि उक्त प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के साथ ही आशीर्वाद टावर में आशीर्वाद हेल्थ केयर सेंटर के अंतर्गत आशीर्वाद मेडिकल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का भी शुभारंभ किया जाएगा जिसमें एक ही स्थान पर सभी तरह के एलोपैथी डॉक्टर के अलावा होम्योपैथी, आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर आदि डॉक्टरों की परामर्श सुविधा एवं विभिन्न तरह की जांच करवाने की भी सुविधा उचित शुल्क पर रोगियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें न केवल स्थानीय अपितु जयपुर एवं दिल्ली सहित अन्य शहरों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे।

विदित है कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जैनरिक (Generic) दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से कम है। सरकार द्वारा ‘जन औषधि स्टोर’ बनाए गए हैं, जहां जेनरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है।

संचालक प्रशांत देवकीनंदन तुलस्यान ने बताया कि जेनरिक दवाईयां ब्रांडेड या फार्मा की दवाईयों के मुकाबले सस्ती होती है, जबकि प्रभावशाली उनके बराबर ही होती है। प्रधानमंत्री जन औषधि अभियान मूलत: जनता को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया हैं ताकि जनता समझ सके कि ब्रांडेड मेडिसिन की तुलना में जेनेरिक मेडिसिन कम मूल्य पर उपलब्ध हैं साथ ही इसकी क्वालिटी में किसी तरह की कमी नहीं हैं। साथ ही यह जेनेरिक दवायें मार्केट में मौजूद हैं जिन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं। इस योजना में आम नागरिकों को बाजार से 60 से 70 फीसदी कम कीमत पर दवाइयां मुहैया कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार जन औषधि केंद्र खोल रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89