वोट डालने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं:शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने 57.71 और ग्रामीण महिलाओं 53.02 प्रतिशत किया मतदान
वोट डालने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं:शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने 57.71 और ग्रामीण महिलाओं 53.02 प्रतिशत किया मतदान
झुंझुनूं : लोकतंत्र के उत्सव में सभी की भागीदारी रही। लेकिन इस बार झुंझुनूं में ग्रामीण महिलाएं मतदान में पिछड़ गईं। ग्रामीण से ज्यादा शहरी महिलाओं ने मतदान किया है। अगर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के वोट डालने की तुलना की जाए तो शहरी क्षेत्रों के कुल महिला वोटर्स का मतदान करने का प्रतिशत ज्यादा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के मतदान बूथों पर मतदान करने का प्रतिशत कम रहा है। जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार झुंझुनूं संसदीय सीट पर शहरी महिलाओं का मतदान प्रतिशत 57.71 प्रतिशत रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के बूथों का मतदान प्रतिशत 53.02 प्रतिशत रहा।

यहीं स्थिति पुरुष वोटर्स की रही। शहरी पुरुषों ने ग्रामीण से ज्यादा मतदान किया। ग्रामीण पुरुषों का मतदान 51.15 तो तथा शहरी बूथों का मतदान 54.74 प्रतिशत रहा। महिला और पुरुष वोटर्स की बात करें तो महिलाओं ने वोट ज्यादा डाले। पुरुष का वोट प्रतिशत 51.92 रहा तो महिला का 54.03 प्रतिशत रहा।
| विधानसभा | महिला वोटर | वोट किए | प्रतिशत |
| पिलानी | 30767 | 16831 | 54.70 |
| सूरजगढ् | 13621 | 7064 | 51.86 |
| झुंझुनूं | 44299 | 26032 | 58.76 |
| मंडावा | 17829 | 10670 | 59.85 |
| नवलगढ़ | 31053 | 18567 | 59.79 |
| उदयपुरवाटी | 22104 | 12889 | 58.31 |
| खेतड़ी | 6914 | 3593 | 51.97 |
| फतेहपुर | 45838 | 26954 | 58.80 |
| कुल | 212425 | 122600 | 57.71 |
| विधानसभा | महिला वोटर | वोट किए | प्रतिशत |
| पिलानी | 88250 | 41914 | 47.49 |
| सूरजगढ् | 122359 | 62566 | 51.13 |
| झुंझुनूं | 86468 | 49778 | 57.57 |
| मंडावा | 101047 | 58995 | 57.99 |
| नवलगढ़ | 103135 | 52327 | 50.74 |
| उदयपुरवाटी | 100249 | 56678 | 56.54 |
| खेतड़ी | 98291 | 48534 | 49.38 |
| फतेहपुर | 76004 | 40971 | 53.91 |
| कुल | 775803 | 411363 | 53.02 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010876


