[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरे कृष्ण मूवमेंट का कार्यक्रम आयोजित:रूस की बच्ची ने किया हरे कृष्ण महामंत्र का जाप, बच्चों को कराया ध्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरे कृष्ण मूवमेंट का कार्यक्रम आयोजित:रूस की बच्ची ने किया हरे कृष्ण महामंत्र का जाप, बच्चों को कराया ध्यान

हरे कृष्ण मूवमेंट का कार्यक्रम आयोजित:रूस की बच्ची ने किया हरे कृष्ण महामंत्र का जाप, बच्चों को कराया ध्यान

जयपुर : हरे कृष्ण मूवमेंट कृष्ण भक्ति का प्रसार-प्रचार पूरे विश्व में कर रहा है और इसका सबसे अच्छा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के सांस्कृतिक सेवा विभाग के माध्यम से शनिवार को कृष्ण किड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर के विद्यालयों के छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान कुछ स्कूलों के बच्चे मंदिर यात्रा करने आए। और सबसे खास यह थी कि इस कार्यक्रम के दौरान, रूस से आई एक युवा बच्ची ने स्वयं हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया और स्कूल के बच्चों को भी मंत्र जाप एवं ध्यान कराया। हरे कृष्ण मूवमेंट के मीडिया प्रभारी सिद्ध स्वरुप दास ने बताया कि हमारे लिए यह बड़े गर्व और खुशी की बात है कि हरे कृष्ण मूवमेंट पूरी दुनिया में कृष्ण भक्ति का प्रचार प्रसार करने में सफल हुआ है। हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अपने संस्कारों और संस्कृति से जोड़ा जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89