सादुलपुर में ड्यूटी पर आए कार्मिक की तबीयत बिगड़ी:पोलिंग पार्टी के रवाना होने के दौरान चक्कर आने से गिरा, मौत
सादुलपुर में ड्यूटी पर आए कार्मिक की तबीयत बिगड़ी:पोलिंग पार्टी के रवाना होने के दौरान चक्कर आने से गिरा, मौत
सादुलपुर : सादुलपुर में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर आए एक कार्मिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पोलिंग पार्टी का रवाना करते समय वन विभाग का कर्मचारी चक्कर आने से गिर गया। जिसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार तारानगर के वार्ड न 8 निवासी ताराचंद (52) पुत्र रुपाराम गुरुवार सुबह सादुलपुर चुनाव ड्यूटी के लिए आए थे। जिनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उपखंड अधिकारी व तहसीलदार ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रुपाराम को मृत घोषित कर दिया।
रुपाराम वन विभाग में बुचवास गांव में कार्यरत थे। ताराचन्द का बड़ा लड़का दीपक (28)प्राइवेट जॉब करता है। छोटा लड़का हरीश (23) बीए की पढ़ाई करता है। एक लड़की माया (24) भी पढाई कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038624


