[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईडी-सीबीआई के नाम पर लोगों को डरा रहे: गहलोत:कहा- पार्टी और प्रत्याशी नहीं, मोदी के नाम पर लोगों को गुमराह कर मांग रहे वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईडी-सीबीआई के नाम पर लोगों को डरा रहे: गहलोत:कहा- पार्टी और प्रत्याशी नहीं, मोदी के नाम पर लोगों को गुमराह कर मांग रहे वोट

ईडी-सीबीआई के नाम पर लोगों को डरा रहे: गहलोत:कहा- पार्टी और प्रत्याशी नहीं, मोदी के नाम पर लोगों को गुमराह कर मांग रहे वोट

चौमूं : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी, सीबीआई के नाम से लोगों को डराया जा रहा है। कुछ दिन पहले प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के घर पर भी ईडी भेज दी गई थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। मोदी के नाम पर वोट देना देश के लिए खतरनाक संकेत है। बीजेपी की तरफ से किसी पार्टी और किसी प्रत्याशी का नाम नहीं है। केवल मोदी के नाम पर लोगों को गुमराह करके वोट ले रहे हैं। गहलोत बुधवार को शहर के मुख्य बस स्टैंड पर सीकर लोकसभा प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

शहर के मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित सभा में उपस्थित लोग।
शहर के मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित सभा में उपस्थित लोग।

गहलोत ने ईआरसीपी योजना को लेकर अमित शाह पर निशाना सादा और कहा कि अभी अलवर में अमित शाह कह रहे थे कि यमुना का पानी लाएंगे, लेकिन ईआरसीपी को लेकर अमित शाह को एबीसीडी नहीं पता तो यमुना का पानी कहां से आएगा।

बाबाजी का मोरिया बुलाना है: डोटासरा
कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मारवाड़ी भाषा में खूब फटकारे लगाए और भाजपा प्रत्याशी पर भी खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि बाबाजी को पिपराली में भेजनो है और मोरिया बुलानो है। सभा समापन के बाद डोटासरा ने मंच पर खूब डांस किया और कार्यकर्ताओं ने डोटासरा के डांस पर खूब हुंटिग की। सभा में चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी, पूर्व मंत्री महादेव सिंह खंडेला, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, छुट्टन यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

51 किलो की फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हाड़ौता स्थित हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कार में बैठकर सभा स्थल पर पहुंचे। जहां पर गहलोत ने मंच पर हाथ मिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान और मुख्यमंत्री गहलोत को गदा भेंटकर स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89