प्रचार प्रसार का शोर आज थमेगा:आज और कल का दिन शेष, झुंझुनूं सीट पर 20 लाख से ज्यादा वोटर्स, 1730 बूथ बनाए, कांग्रेस – भाजपा में सीधी टक्कर
प्रचार प्रसार का शोर आज थमेगा:आज और कल का दिन शेष, झुंझुनूं सीट पर 20 लाख से ज्यादा वोटर्स, 1730 बूथ बनाए, कांग्रेस - भाजपा में सीधी टक्कर

झुंझुनूं : झुंझुनूं में चुनावी रंग अंतिम चरण में है। यहा 19 अप्रैल को प्रथम चरण में चुनाव होंगे। आज और कल का ही दिन बचा है। प्रचार प्रसार का शौर भी आज शाम 6 बजे थम जायेगा, अब प्रत्याशी घर घर जाकर वोट देने की अपील कर रहे है। मतदाता 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग कर सकेंगे।
झुंझुनूं की बात करें तो यहां आठ विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 लाख 68 हजार 540 मतदाता है। मतदान के लिए 1730 बूथ बनाए गए है। इसके अलावा 7 सहायक मतदान केंद्र भी हैं।
प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1450 वोट डाले जा सकते हैं। ऐसे में एक मतदाता को वोट के लिए करीब 28 सेकंड का समय मिल सकेगा।
70 प्लस वोट में 18 हजार से अधिक महिलाएं
झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में महिलाओं से पुरुष वोटर की संख्या ज्यादा है। पुरुष वोटर 10 लाख 80 हजार 299 तो महिला वोटर्स 9 लाख 88 हजार 228 है। वहीं 70 प्लस में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 289 तो पुरुष 91318 हैं। यानी महिलाएं 18 हजार 971 अधिक है।
आमने सामने का मुकाबला
झुंझुनूं में कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला है। कांग्रेस बृजेन्द्र ओला तो बीजेपी शुभकरण चौधरी मैदान में है। दोनों ही पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है। दोनों में कांटे की टक्कर है।
झुंझुनूं संसदीय सीट पर वोटर्स की संख्या
विधानसभा | पुरुष | महिला | थर्ड जेंडर |
पिलानी | 129209 | 119017 | 00 |
सूरजगढ़ | 148318 | 135980 | 00 |
झुंझुनूं | 141747 | 130767 | 05 |
मंडावा | 128208 | 118876 | 02 |
नवलगढ़ | 146430 | 134188 | 03 |
उदयपुरवाटी | 135276 | 122353 | 01 |
खेतड़ी | 118401 | 105205 | 00 |
फतेहपुर | 132710 | 121842 | 02 |
कुल | 1080299 | 988228 | 13 |
झुंझुनूं संसदीय सीट
कुल बूथ : 1730
सहायक बूथ : 7
एक बूथ पर कितने वोट : 1450
समयः 11 घंटे, सुबह 7 से शाम 6 बजे
प्रत्याशी भाजपा शुभकरण चौधरी
कांग्रेस : बृजेन्द्र ओला
कुल प्रत्याशी : 8