[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाटी बोले- नेताओं ने रिफाइनरी में दलाली के पैसे खाए:सूद समेत निकालूंगा; यहां पर छोटा राजन और बड़ा राजन बैठाया है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

भाटी बोले- नेताओं ने रिफाइनरी में दलाली के पैसे खाए:सूद समेत निकालूंगा; यहां पर छोटा राजन और बड़ा राजन बैठाया है

भाटी बोले- नेताओं ने रिफाइनरी में दलाली के पैसे खाए:सूद समेत निकालूंगा; यहां पर छोटा राजन और बड़ा राजन बैठाया है

बाड़मेर : बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- पचपदरा रिफाइनरी में नेताओं ने दलाली के जो पैसे खाए हैं, उसे सूद समेत बाहर निकाल दूंगा। आज मैं यहां कहकर जा रहा हूं। यहां (रिफाइनरी) पर छोटा राजन और बड़ा राजन बैठाए हैं, लेकिन अब जनता की सरकार आने वाली है और अब ऐसा नहीं चलेगा। भाटी ने यह बात रविवार रात पचपदरा में जनसभा के दौरान कही।

भाटी ने कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल और विधायक हरीश चौधरी के ए और बी टीम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे कभी बोलते हैं कि ए टीम है और कभी बोलते हैं बी टीम है। वो खुद साफ नहीं कर पा रहे हैं कि कहना क्या चाह रहे हैं। थोड़े दिन पहले तक जिसके पीछे लगे हुए थे, आज उन्हीं को गोद में बैठाकर घूम रहे हैं और उनका वध करने के लिए भी तैयार हुए हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी क्षेत्र में मंदिरों में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी क्षेत्र में मंदिरों में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

दोनों पार्टियां हमें रोकने में लगी

भाटी ने कहा- आज की तारीख में एक तरफ दो ही पॉलिटिकल पार्टियां हैं। दोनों उन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं। वे पचपदरा में आकर पंचायती करते हैं, उन्हें रिफाइनरी में आकर बट (हिस्सा) चाहिए। उन्हें शर्म करनी चाहिए, क्योंकि उनके कारण कई युवाओं के घर पर चूल्हे जलने वाले थे, लेकिन उन्होंने उस चूल्हे की आग बुझाई है। जिससे कई युवक बेरोजगारी से परेशान हैं। पचपदरा में नेताओं ने दलाली के जो पैसे खाए हैं, उसे सूद समेत बाहर निकाल दूंगा। आज मैं यहां कहकर जा रहा हूं। यहां (रिफाइनरी) पर छोटा राजन और बड़ा राजन बैठाए हैं, लेकिन अब जनता की सरकार आने वाली है और अब ऐसा नहीं चलेगा।

बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवारों को खुला चैलेंज
रविंद्र ने कहा कि तमाम लोग मोर्चा खोलकर बैठे है। मैं उनको कहना चाहता हूं कि इससे मैं दबने वाला नहीं हूं। खुलेआम लड़ने की ताकत रखता हूं। अगर किसी में हिम्मत हो तो 26 अप्रैल को चुनाव है। मंच के माध्यम से चैलेंज करता हूं कि ओपन मंच के ऊपर सब उम्मीदवार आकर डिबेट करें और बताए कि इस क्षेत्र के बारे में क्या सोच रहे हैं और क्या काम किए हैं। खुलेआम मैं डिबेट करने के लिए तैयार हूं। उनसे बात करने के लिए तैयार हूं। उनके पास है तर्क तो मेरा चैलेंज स्वीकार करें। जगह और समय वे बताएंगे, मैं वहां आने के लिए तैयार रहूंगा। इस क्षेत्र के अधिकार और हकों की बात करूंगा बात करो मुद्दों और अधिकारों की। भाटी ने कहा कि सिर कटना मंजूर है, लेकिन हम किसी को कमजोर नहीं होने देंगे।

अब दलाली बंद कर देना
भाटी ने कहा कि अब दलाली का काम बंद कर देना, अब हर चीज का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हूं। अब वो दिन गए, जब किसी का मुंह बंद कर देते थे। यहां पर कई नेता चौड़ा-चौड़ा होकर फिरते हैं और कहते हैं कि मैं राजा हरिश्चंद्र हूं, मैं तो साफ-सुथरा हूं। मैं उनको कहना चाहता हूं कि दलाली के जो पैसे खाए हैं। सूद समेत बाहर निकाल दूंगा।

रैली में युवाओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी।
रैली में युवाओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी।

नेता राज धर्म छोड़कर घर भरने का काम कर रहे हैं, शर्म करो
भाटी ने कहा कि पचपदरा के लोगों से कहना चाहता हूं कि इतने दिन (पचपदरा रिफाइनरी) तमाम लोगों ने दुकानें खोल रखी हैं। इन दुकानों का शटर बंद करके ताला लगाने का काम आपका भाई रविंद्र करेगा। जिसका वादा और विश्वास आपको दिला रहा हूं। बहुत दुख होता है जब राजनीति में जुड़े हुए लोग जिनको राज नीति पर चलना चाहिए और राज धर्म भूलकर व्यापार के अंदर लग जाते हैं। यह जनता जिनको सेवा करने का मौका देती है। वह सेवा का काम छोड़कर खुद घर भरने का काम करते हैं। मैं उनको कहना चाहता हूं कि कुछ तो शर्म करो। यह जनता देख रही है। अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin