[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व.जोहार मल जालान की पुण्य तिथि मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्व.जोहार मल जालान की पुण्य तिथि मनाई

स्व.जोहार मल जालान की पुण्य तिथि मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : श्री नवलगढ़ विद्यालय कमेटी के संस्थापक स्व. सेठ जोहार मल जालान की 68वी पुण्य तिथि पर एस.एन. बी.एड़ कालेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। एस एन विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि बी एड़ कॉलेज परिसर में स्व.जालान की प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी रामरतन चौधरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चौटिया, अलायन्स क्लब के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दयाशंकर जांगिड़, मुरली मनोहर चोबदार विशिष्ठ अतिथि थे। प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने स्व.जालान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूरदर्शी जालान ने शिक्षा के महत्व को समझा और लगभग 117 वर्ष पूर्व नगर में शिक्षा की मशाल जलाई उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

सभा में प्रशानिक अधिकारी सुनील सैनी, महिला कॉलेज प्राचार्य डॉ वन्दना शर्मा, उपप्राचार्य जस्सा सिंह, बी एड़ उप प्राचार्य सन्तोष पिलानिया, एस एन स्कूल उप प्राचार्य सुलोचना सेनी, पी.आर.ओ.बजरंगलाल कुमावत सहित समस्त स्टाफ सदस्य गणमान्यजन एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles