[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ज्योति विद्यापीठ बगड़ स्कूल ने निकाली मतदान जागरूकता रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ज्योति विद्यापीठ बगड़ स्कूल ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ज्योति विद्यापीठ बगड़ स्कूल ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

झुंझुनूं : ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ ने मतदान जागरूकता रेली निकाली । संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी,संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी एवं स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जिसमें लगभग स्कूल के 80 से अधिक विद्यार्थी एवं अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। मतदाता जागरूकता रैली अशोक नगर एवं आसपास की ढाणीयों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने बताया की श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं के निर्देशानुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में संबंध विद्यालयों को दिनांकवार दी गई गतिविधियों का आयोजन होना था जिसके निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता हेतु ज्योति विद्यापीठ स्कूल, बगड़ परिसर में मानव श्रृंखला का आयोजन, मेहंदी प्रतियोगिता, रैली का आयोजन, पोस्टर प्रतियोगिता, मतदाता शपथ जैसी अनेक गतिविधियों का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में जागरूक रहकर वोट करने के लिए शपथ दिलवाते हुए प्रेरित किया । रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के 30 छात्र- छात्राओं ने तथा मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यालय के 25 छात्र- छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी प्रधानाचार्य किरण सैनी एवं समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet