[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन में सभी विभागों का हो समन्वय : रामरतन सौंकरीया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन में सभी विभागों का हो समन्वय : रामरतन सौंकरीया

लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार तथा स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरीया की अध्यक्षता में रविवार को जिला परिषद सभागार में लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरीया ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन में सभी विभागों का समन्वय हो ताकि अधिकतम मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया जा सके। सभी विभागों के अधिकारी समर्पित रूप से स्वीप गतिविधियां आयोजित करें तथा गतिविधियों में मतदाताओं को शामिल करें।

उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में बूथ लेवल पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। सार्वजनिक स्थानों व आमजन के अधिकतम मूवमेंट वाले स्थानों पर अधिकाधिक गतिविधियां आयोजित की जाएं ताकि आमजन व मतदाताओं की अधिकाधिक भूमिका सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने शहर की मार्केट एसोसिएशन से आह्वान किया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में बाजारों मे विशेष सजावट की जाए। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ सजावट करने वाले प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रामरतन सौंकरीया ने मार्केट एसोसिएशन एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से कहा कि अपने श्रमिकों व कारीगरों को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करे। साथ ही श्रमिकों व कारागरों को इंगेज करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बैठक में झुंझुनूं एसडीएम सुमन सोनल, स्वीप सहायक नोडल अधिकारी बृजेंद्र सिंह राठौड़ सहित जिला स्तरीय व संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet