सरदार शहर में कैफे पर अवैध गतिविधियां:तीन युवतियों के साथ केबिन में मिले दो युवक गिरफ्तार
कैफे पर कार्रवाई, तीन युवतियों के साथ केबिन में मिले दो युवक गिरफ्तार
सरदार शहर (चुरू) : सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड सहित शहर में संचालित कई अवैध कैफे पर पुलिस को लगातार अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिल रही है। डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां अवैध गतिविधियों में लिप्त पाई गई। इस पर इनके साथ पाए गए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कच्चा बस स्टैंड स्थित स्काई लाइट कैफे और रेडबुल कैफे पर दबिश दी। इस दौरान तीन युवतियों के साथ अवैध गतिविधियों में लिप्त विजय कुमार (23) पुत्र रामलाल नायक निवासी चूरू के वार्ड 23 और सुनील कुमार स्वामी (21) पुत्र धनाराम स्वामी निवासी खंडवा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शहर वासियों द्वारा लगातार अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही है। जिस पर पूर्व में भी शहर में संचालित कई कैफे पर दबिश देकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कैफे संचालकों द्वारा कैफे के अंदर केबिन बनाकर अवैध गतिविधियां संचालित करवाई जाती है। शहर में संचालित अवैध कैफे पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2110356


