[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी पर निशाना:बोले-ईडी और सीबीआई का कर रहे दुरुपयोग, धमकी दो और चंदा लो, ये उचित नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी पर निशाना:बोले-ईडी और सीबीआई का कर रहे दुरुपयोग, धमकी दो और चंदा लो, ये उचित नहीं

केन्द्र सरकार ने 10 साल में एक भी जनहित का काम नहीं किया : पूर्व सीएम गहलोत

उदयपुरवाटी : प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब ने चिंता प्रकट की है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो पता नहीं आगे चुनाव भी होंगे या नहीं होंगे। वे शुक्रवार को उदयपुरवाटी में सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

गहलोत बोले-लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा
रैली में पूर्व सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा-भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। भाजपा ईडी, इनकम टैक्स व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। धमकी दो और चंदा लो, यह उचित नहीं है। देश के दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। वे संवैधानिक पद पर हैं। अमेरिका और जर्मनी ने आलोचना की है।

पूर्व सीएम के साथ मंच पर कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
पूर्व सीएम के साथ मंच पर कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

खाते फ्रीज को लेकर बीजेपी को घेरा
पूर्व सीएम ने कहा-चुनाव के लिए आप धमकी लगाकर चंदा एकत्रित कर रहे हैं और दूसरी तरफ एक पॉलिटिकल पार्टी का खाता बंद करवा रहे हो। चुनाव के समय पॉलिटिकल पार्टी को अपने कंडीडेट्स को पैसा देना होता है। वो कैसे चुनाव में जाएंगे। यूएनओ जिसका हिंदुस्तान भी मेंबर है, लगभग 176 देश जिसमें सदस्य है। उन्होंने कहा है कि आपने यह क्या मजाक बना रखी है। एक पॉलिटिकल पार्टी के खाते आपने बंद कर दिए। पूरी दूनिया में देश की बदनामी हो रही है।

बीजेपी पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
पूर्व सीएम ने कहा-कन्हैयालाल मर गया उसकी हत्या कर दी गई, पांच लाख रुपए दिए। हमने तुरंत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पूरी कार्रवाई की लेकिन भाजपा के लोग केस को ऊपर ले गए। उसमें क्या हुआ, आज तक कुछ नहीं हुआ, अगर वह केस हमारे पास होता तो अब तक कोर्ट में फैसला हो जाता। गहलोत ने कहा कि मैने अभी आंकड़े मंगवाए हैं। प्रदेश में चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार खूब हो रहे हैं। ये लोग चुनाव जीतने के लिए भ्रम फैलाते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सीएम का स्वागत किया।
कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सीएम का स्वागत किया।

ईआरसीपी को लेकर साधा निशाना
पूर्व सीएम ने कहा-भाजपा के 10 साल से 25 एमपी केंद्र में हैं लेकिन राजस्थान के लिए क्या किया? कोई एक बड़ा काम बता दो। यमूना का पानी लाने की बात कर रहे हैं। यह सिर्फ जनता में भ्रम फैला रहे हैं। ईआरसीपी योजना महज झूंठ का पुलिंदा है।

रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन्होंने किया संबोधन
चुनावी सभा को कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र ओला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम सलाहकार व पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, पिलानी विधायक पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, चौमू विधायक शिखा मील बराला, मनीषा गुर्जर खेतड़ी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड, सरपंच फोरम के जिलाध्यक्ष संजय नेहरा, पूर्व डेलीकेट जयंत मूंड, पूर्व सरपंच ख्यालीराम टोडी आदि ने विचार प्रकट किए।

ये रहे मौजूद
उदयपुरवाटी में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सभा के दौरान प्रवक्ता संतोष सैनी, पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, एडवोकेट श्रवण सैनी, सुनील झाझड़िया, यशवर्द्धन सिंह शेखावत, प्रभातीलाल सैनी चिराना, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, अनिल गिल, बंशीधर जाखड़, राहुल जाखड़, पार्षद राजेंद्र मारवाल, माहिर खान, अब्दुल अजीज कच्छावा, महेंद्र सैनी, मुकेश बागड़ी, बीएल सैनी, मूलचंद सैनी पौंख, राहुल चेजारा, मोहनलाल सैनी, अमित अली कच्छावा, जैतपुरा सरपंच पवन वर्मा, गिरधारीलाल शर्मा मणकसास, प्रवीण मिश्रा छापोली, खानू खां बुधवाली, केके सैनी, अजय तसीड़, श्यामाराम सैनी, राकेश मीणा कोट, राकेश जमालपुरिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सैनी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77