[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह (सर्व समाज ) के पोस्टर का हुआ विमोचन …


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह (सर्व समाज ) के पोस्टर का हुआ विमोचन …

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे के खटिकांन बगीची (बिरोल रोड ) में शनिवार ,13 अप्रैल को होने वाले 5 वॉ. डॉ. भीमराव जयंती समारोह का पोस्टर विमोचन सेवानिवृत अध्यापक भोलाराम जाग्रत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम कोषाध्यक्ष और स्काउट गाइड के लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने बाबा साहेब पर विचार रखते हुए कहा कि डॉ.अंबेडकर का भारतीयता और सामाजिक समरसता में अतुलनीय योगदान है।

भोलाराम जाग्रत ने कहा कि 13 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है क्योंकि इसमें सर्वसमाज ही आयोजन कर्ता है और सभी जाति बिरादरी के लोग ही व्यवस्थाओं में लगे हुए है। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ तहसील अध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा बाबा साहेब ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संविधान में बहुत सारे प्रावधान किए है, महिलाओं को आगे बढ़कर इस प्रकार के कार्यक्रमों में सहभागी होना चाहिए।

कार्यक्रम के सह संयोजक मुरली मनोहर चौबदार ने कल होने वाले कार्यक्रम की जानकारी आगंतुकों को दी। एडवोकेट विनोद घुघरवाल ने कार्यक्रम को सृजनात्मक बताते हुए व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों को साझा किया। युवा कार्यकर्ता धर्मेंद्र गढ़वाल ने सभी संस्थाओं और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात् करने वाले लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

कार्यक्रम के संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर पंवार ने कहा कि कल 13 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में पर्याप्त सूचना के लिए टीम के द्वारा सबसे संपर्क साधने की कोशिश की गई है, कार्यक्रम में पूर्व आई पी एस अधिकारी कन्हैया लाल बेरवाल और सह प्रांत कार्यवाह मा.गेंदालाल का आमंत्रित अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। योगेंद्र मिश्रा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सकारात्मक कार्यक्रम में लोगों को जोड़ना चाहिए जिससे सभी समाजों के लोग एक जाजम पर आ सके।

इस अवसर पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के नरेश बागड़ी, श्याम ताली कीर्तन के विशाल पंडित, हरीराम बागड़ी, प्रमुख व्यवसायी और महावीर इंटरनेशनल के नंद किशोर सोनी, अक्षय कुमार, विश्वनाथ बागड़ी, दीनानाथ रूंथला सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में बाबा साहेब के उदघोष और नारों के साथ समापन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77