हार जीत का समीकरण बदलेंगे बढ़े वोटर्स:5 साल में डेढ़ लाख से ज्यादा वोट बढे़, सबसे ज्यादा उदयपुरवाटी में
हार जीत का समीकरण बदलेंगे बढ़े वोटर्स:5 साल में डेढ़ लाख से ज्यादा वोट बढे़, सबसे ज्यादा उदयपुरवाटी में

झुंझुनूं : झुंझुनूं में पिछली बार से 1.60 लाख ज्यादा मतदाता लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। पांच साल में 75240 पुरुष व 74562 महिला मतदाता बढ़े है। झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। पहले नंबर पर उदयपुरवाटी विधानसभा है। जहां पर 28,266 मतदाता बढ़े हैं।
दूसरे नंबर पर झुंझुनूं में 25,934, तीसरे नंबर पर फतेहपुर में 20, 610 तथा चौथे नंबर पर नवलगढ़ 20, 385 मतदाता बढ़े हैं। जबकि सूरजगढ, पिलानी, मण्डावा तथा खेतड़ी विधानसभा में आंकड़ा बीस हजार से नीचे रहा है।
पिछले लोकसभा चुनाव में दस लाख 23 हजार 190 पुरुष मतदाता थे, जो अब बढकऱ 11 लाख 08 हजार 430 हो गए हैं। यानी पांच साल में 85,240 नए पुरुष मतदाता बढ़े हैं। इसी तरह पिछले चुनाव में 09 लाख 14 हजार 691 महिला मतदाता थी, जो अब बढकऱ 09 लाख 89 हजार 253 हो गई हैं। यानी पांच साल में 74,562 नई महिला मतदाता बढ़ी हैं। ऐसे में बढे वोटर्स हार-जीत के समीकरण को बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।
हार जीत तय करेंगे
झुंझुनूं से कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, कांग्रेस से बृजेंद्र ओला व बीजेपी शुभकरण चौधरी आमने सामने है। दोनों ही प्रत्याशी पहली बार सांसद का चुनाव लड़ रहे है। भाजपा लगातार दो बार चुनाव जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार कांग्रेस ने बृजेन्द्र ओला को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
भाजपा में मौजूदा सांसद का टिकट काटे जाने से भितरघात की आशंका है
विधानसभा | 2023 में मतदाता | 2019 में मतदाता | अंतर |
पिलानी | 251028 | 238523 | 12505 |
सूरजगढ़ | 292318 | 273884 | 18434 |
झुंझुनूं | 275919 | 249985 | 25934 |
मंडावा | 249962 | 231134 | 18828 |
नवलगढ़ | 283106 | 262721 | 20385 |
उदयपुरवाटी | 261854 | 233588 | 28266 |
खेतड़ी | 228226 | 212742 | 15484 |
फतेहपुर | 255885 | 235275 | 20610 |
कुल | 2097698 | 1937882 | 159816 |