[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर गोष्ठी का आयोजन किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर गोष्ठी का आयोजन किया गया

ज्योतिबा फुले ने देश में समरसता का पाठ पढ़ाया- बबलु चौधरी, महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं को दिया नया जीवनदान - बनवारी लाल सैनी, फुले ने कुरूतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया- हर्षिनी कुलहरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के बगड़ रोड स्थित जिला कार्यलय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा पर कड़ा संघर्ष कर महिलाओं को नया जीवनदन दिया। जिस दौर में महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जता था उस समय महिलाओं को घर से बहार निकालकर शिक्षा प्रदान करवाने के लिए जीवन भर संघर्ष कर 18 महिला विद्यालय खुलवाए। ऐसे माहापुरुष से प्रेरणा लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को सामाजिक क्षेत्र में सेवाएं करनी चाहिए। भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने देशवासियों को समरसता का पाठ पढ़ाया।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा ज्योतिबा फुले की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरी ने कहा कि फुले ने कुरूतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने बाल विवाह का विरोध किया तो साथ ही विधवा विवाह को लागु करने के लिए संघर्ष किया। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि फुले ने जीवन भर देश में फैली बुराईयों के खिलाफ संघर्ष किया। इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा बगड़, जिला माहामंत्री सरजीत चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, गोकुल सैनी, झुंझुनूं विधानसभा प्रभारी मोहन लाल चूड़ीवाल, नेता प्रतिपक्ष नगरपरिषद बुधराम सैनी ने भी अपने विचार रखे। संचालन महेश जीनगर ने किया। उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी, संजय मोरवाल, माखर सरपंच अशोक सैनी, मुरारी सैनी, इंद्राज सैनी, बुद्धराम सैनी, विजय कुमार सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, पंकज टेलर, विजय शंकर जोशी, रवी लांबा, दिलीप सैनी, राकेश सहल, विकास पुरोहित, महेंद्र सोनी, ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, आईटी प्रमुख सौरभ सोनी, सुमेर कड़वासरा, श्रीराम सेनी, ललित जोशी, सुधा पवार, मंजू चौहान, गायत्री देवी, ख्याली राम कुमावत, विनोद चौहान, ज्योति प्रकाश शर्मा, कपिल सोनी, गणेश सोनी, दीपाक स्वामी दयाराम सैनी, अमर सिंह बाकोलिया, प्रकाश कुमावत, राकेश मांजू, महेंद्र कुमार, लीलाधर पुरोहित, बुधराम कुमावत, कैलाश कुमावत, पनकाज बावलिया, सौरभ जोशी, विनोद जांगिड, महेंद्र सोनी मणि विहार, सत्यनारायण हलकारा, प्रकाश धूपिया साहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77