[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ:अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, कहा- नेकी पर चलकर भाईचारे की भावना को दे बढ़ावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ:अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, कहा- नेकी पर चलकर भाईचारे की भावना को दे बढ़ावा

ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ:अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, कहा- नेकी पर चलकर भाईचारे की भावना को दे बढ़ावा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी में की ईदगाह व कब्रिस्तान के पास बनी ईदगाह में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के भाइयों ने ईद उल जुहा की नमाज अदा की। इस दौरान दर्जनों हिंदू भाई भी ईदगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे में समय-समय पर शांति समिति की बैठक व सीएलजी की बैठक बुलाकर सभी धर्म के लोगों से ईद का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की थी। जिसके तहत आज कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार मनाया गया है। कस्बे के मुख्य मार्गों व चौराहों सहित बबाई, पपुरना, गोठड़ा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।

मौलाना शाकिब ने बताया कि आज देशभर में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई है। इसी के साथ अमन चैन शांति की देश में दुआ मांगी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी भाईचारे की भावना को खत्म करने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों की पहचान कर हमे अपने भाईचारे को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि मुसलमान का काम नेकी करना और भाईचारे के साथ रहना है। हमें दूसरों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। एक मुसलमान को अपने धर्म की तालीम पर चलना चाहिए।

रमजान महीने की शुरुआत से ही मुस्लिम समाज के घरों में ईद का बेसब्री से इंतजार शुरू हो जाता है। यह पूरा महीना खुदा की इबादत में बीतता है। रमजान की समाप्ति पर ईद मनाई जाती है। इसके लिए सप्ताह भर पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। शनिवार को ईद के मौके पर मुस्लिम घरों में खुशियों की बहार आई हुई थी। घरों में नाते-रिश्तेदारों को दावते देने की तैयारियां चलती रही।
ये रहे मौजूद

ईदगाह पर लीलाधर सैनी, अमित सैनी, बिजेश शाह, मोहम्मद हारुण, गोकुलचंद, बजरंगलाल, हरमेंद्र चनानिया, अशोक, कासम अली, शौकत अली, शकील अहमद, मोहम्मद गुलाब खान, अनवर, अकबर, सलीम, मौलाना कासमी, मौलाना इस्माइल, एडवोकेट मोहम्मद फारुक खान, सलीम जावेद, सलमान खान बसई, युसूफ, शाहरुख खान, बाबू खान, शाहिद सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77