[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सबसे ज्यादा रिकार्ड बेजीपी प्रत्याशी का देखा:जनता ने 1221 बार डाउनलोड किए शपथ पत्र, शुभकरण चौधरी का 287 बार डाउनलोड किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सबसे ज्यादा रिकार्ड बेजीपी प्रत्याशी का देखा:जनता ने 1221 बार डाउनलोड किए शपथ पत्र, शुभकरण चौधरी का 287 बार डाउनलोड किया गया

सबसे ज्यादा रिकार्ड बेजीपी प्रत्याशी का देखा:जनता ने 1221 बार डाउनलोड किए शपथ पत्र, शुभकरण चौधरी का 287 बार डाउनलोड किया गया

झुंझुनूं : झुंझुनूं की जनता लोकसभा प्रत्याशियों की पर्सनल डिटेल में काफी दिलचस्पी दिखा रही है। प्रत्याशियों के द्वारा नामाकंन के दौरान दिए जाने वाले शपथ पत्र को लोग 1220 बार डाउनलोड कर देख चुके हैं। जिनके नामांकन रद्द हुए उनके मिलाया जाए तो 1488 बार शपथ पत्र डाउनलोड कर देखे गए हैं। इन शपथ पत्रों में उम्मीदवारों की ओर से खुद की आमदनी, आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति आदि की जानकारी भरी जाती है।

जिसमें झुंझुनूं की जनता काफी दिलचस्पी ले रही है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के शपथ पत्र में दिखाई है। इनके शपथ को 287 बार डाउनलोड कर देखा गया है। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के शपथ पत्र को 211 बार डाउनलोड किया गया है। सबसे कम 69 बार निर्दलीय प्रत्याशी अलतीफ के शपथ पत्र को देखा गया। इसके अलावा झुंझुनूं के जनता ने निर्दलीय उम्मीदवार शेखावत राजेन्द्र सिंह के शपथ पत्र में अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाई है। भाजपा और कांग्रेस के बाद 210 बार इनके शपथ पत्र को देखा गया है।

इतनी बार डाऊनलोड हुए शपथ पत्र

  • शुभकरण चौधरी भाजपा 287
  • बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस 211
  • शेखावत राजेन्द्र सिंह निर्दलीय 210
  • दुर्गा प्रसाद मीणा आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया 195
  • बंशीधर बुहजन समाज पार्टी 94
  • सत्यनाराण भीम ट्राइबल कांग्रेस 70
  • अल्तीफ निर्दलीय 69
  • हजारी लाल बहुजन क्रांति पार्टी 63

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77