[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में निकाली ध्वज यात्रा:जीण माता के दरबार में चढाया जाएगा ध्वज, लक्खी मेले के लिए पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में निकाली ध्वज यात्रा:जीण माता के दरबार में चढाया जाएगा ध्वज, लक्खी मेले के लिए पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

खेतड़ी में निकाली ध्वज यात्रा:जीण माता के दरबार में चढाया जाएगा ध्वज, लक्खी मेले के लिए पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी में बुधवार को जीण माता की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे के मुख्य मार्गों जीण माता के लक्खी मेले के लिए भव्य ध्वज यात्रा निकालकर पैदल यात्रियों का जत्था जीण माता के लिए रवाना हुआ। खेतड़ी कस्बे से जाने वाला ध्वज जीण माता के दरबार में चढ़ाया जाएगा।

परंपरा के अनुसार से सैकड़ों वर्ष पूर्व जीण माता के मंदिर में खेतड़ी का निशान चढ़ाया गया था। उसी परंपरा का निर्वाह आज भी कस्बे वासी करते आ रहे हैं। खेतड़ी के राजा अजीत सिंह व उनके पूर्वजों की जीण माता कुलदेवी है, जिसको लेकर खेतड़ी ठिकाने के समय में सबसे पहले खेतड़ी का निशान जीण माता को अर्पित किया जाता था। उसके बाद मेले का शुभारंभ किया जाता था। वही परंपरा आज भी पूरे क्षेत्र में मनाई जा रही है। परंपरा के अनुसार सबसे पहले कस्बे में मुख्य स्थानों पर रात्रि भजन संध्या का आयोजन कर जीण माता का डंका बजाया जाता है। उसके बाद पहले नवरात्रा को माता की पूजा के पश्चात भव्य कस्बे में ध्वज यात्रा निकालकर शोभायात्रा निकाली जाती है और पैदल यात्रियों का जत्था जीण माता मंदिर के लिए रवाना हो जाता है।

यात्रा में सम्मिलित हुए रामोतार भगत ने बताया कि खेतड़ी ठिकाने के समय से यह एक अनोखी परंपरा चली आ रही है। सबसे पहले खेतड़ी का निशान जीण माता के मंदिर में चढ़ाया जाता है। उसके बाद लक्खी मेले का शुभारंभ होता है। वही परंपरा आज भी खेतड़ी के ग्रामीण निभा रहे हैं। खेतड़ी नरेश राजा अजीत सिंह स्वामी विवेकानंद को भी जीण माता के दर्शन के लिए ले जाया करते थे। जब स्वामी विवेकानंद खेतड़ी आते थे अक्सर वे घोड़े पर सवार होकर जीण माता के दर्शन के लिए राजा अजीत सिंह के साथ जाया करते थे। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, अंबे मार्केट, सब्जी मंडी, करोल बाजार, शनि मंदिर, अजीत अस्पताल होते हुए जीण माता के लिए रवाना हुई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने यात्रा में जा रहे पैदल यात्रियों के जत्थे को रवाना किया और ध्वज के आगे धोक लगाई।

इस दौरान कस्बे के ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर रामोतार भगत, लक्ष्मण सैनी, लाला भगत, शोपाल, मुकेश, अशोक, नानूराम, घनश्याम, रविंद्र, जीवनराम, माडूराम, गौरव, चेतराम, लीलाधर सैनी, अमित सैनी, संजय सैनी, पार्षद हरमेंद्र चनानिया, योगेश चनानिया, मनोज, विकास सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles