[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर की सात वर्षीय इकरा फातिमा ने रखा पहला रोजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर की सात वर्षीय इकरा फातिमा ने रखा पहला रोजा

परिजनों ने हौसला अफजाई कर मुबारकबाद दी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : इन दिनों रमजान का पाक और मुकद्दस महीना चल रहा है जिसके चलते सभी मुस्लिम भाई रब की इबादत में मशगूल हैं। रमजान के महीने में इबादत करने में बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी पीछे नहीं है। कस्बे की इकरा फातिमा मनियार ने जब अपना पहला रोजा रखा तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। गर्मी की इस शिद्दत में दोपहर के समय इकरा फातिमा के चेहरे पर जब मायूसी छा गई तो उसे देखकर उनके माता-पिता भी मायूस नजर आने लगे और नन्ही फातिमा को दिनभर दिलासा देते रहे। दिनभर भूखी-प्यासी रहकर फातिमा ने जब शाम को इफ्तार किया तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। घर के सभी लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और उसके हौसले को सलाम किया। पिता रफीक मनियार ने बताया कि हमने फातिमा को बार-बार मना किया मगर उनकी जिद के सामने हमें मजबूर होकर उसे सहरी करवानी पड़ी। आज के इस दौर में जो लोग जानबूझकर रोजा नहीं रखते हैं उनको ऐसे छोटे-छोटे बच्चों से सबक हासिल करना चाहिए।

Related Articles