[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘जो हिंदू मोदी के खिलाफ वोट डालता है, वो देशद्रोही’:प्रत्याशी शुभकरण चौधरी बोले- ऐसे धार्मिक लोग देश के गुनहगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘जो हिंदू मोदी के खिलाफ वोट डालता है, वो देशद्रोही’:प्रत्याशी शुभकरण चौधरी बोले- ऐसे धार्मिक लोग देश के गुनहगार

'जो हिंदू मोदी के खिलाफ वोट डालता है, वो देशद्रोही':प्रत्याशी शुभकरण चौधरी बोले- ऐसे धार्मिक लोग देश के गुनहगार

झुंझुनूं : जो हिंदू है, जो धार्मिक है वो मोदी के खिलाफ चुनाव में वोट डालता है, कमल के फूल के सिवा किसी का बटन दबाता है, तो इस देश का देशद्रोही है, गुनहगार है।

यह बयान झुंझुनूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी का है। चौधरी ने 4 अप्रैल को जिले के उदयपुरवाटी में चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम किया था। कार्यक्रम शाम 4 बजे पांच बत्ती मुख्य बाजार में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास था।

यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भाषण दिया गया था। उनके भाषण का यह अंश अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस दौरान मंच पर पूर्व उप प्रधान मदनलाल भावरिया, पार्षद राजेंद्र डेहलवाल, किसान नेता धनाराम सैनी, पूर्व पार्षद हरीश दायमा, बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक सैनी भी मौजूद थे।

उदयपुरवाटी के पांच बत्ती मुख्य बाजार में लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी की जनसंपर्क सभा। तस्वीर 4 अप्रैल शाम 4 बजे की है।
उदयपुरवाटी के पांच बत्ती मुख्य बाजार में लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी की जनसंपर्क सभा। तस्वीर 4 अप्रैल शाम 4 बजे की है।

ऐसे हिंदुओं पर तंज जो भाजपा को वोट नहीं करते

अपने भाषण में प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने कहा- दबाना ही है तो कमल के फूल का निशान दबाओ। यह चुनाव उदयपुरवाटी और देश की आन-बान का चुनाव है। देश निर्माण का चुनाव है। धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून हटाने का चुनाव है।

कांग्रेस के वक्त कश्मीर में हिंसा हुई, कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में दोबारा बसाने का चुनाव है। ये चुनाव सनातन को जिंदा करने, राम-राम करने, राम मंदिर बनाने, काशी कोरिडोर बनाने का चुनाव है। ये चुनाव एक्सप्रेस हाईवे बनाने का चुनाव है। पहले अखबरों में पढ़ते थे कि लाखों करोड़ का घोटाला हो गया। अब भारत का भविष्य सुंदर बनाओ।

उन्होंने कहा- मोदी के सामने दुनिया नतमस्तक है। जिन अंग्रेजों ने 200 साल राज किया वो अंग्रेज जी-20 में नतमस्तक हुए। कुछ लोगों के पेट में इससे दर्द है। ये वो लोग हैं जो कभी गुड़गांव में होटलों में मीटिंग कर रहे थे, गहलोत की सरकार हटाने के प्रयास कर रहे थे। आज वे गहलोत के लिए मरने की बातें करते हैं। ऐसे लोगों के कहने में नहीं आना है।

उन्होंने कहा- ये जाति पांति का चुनाव नहीं है। जो हिंदू है, सनातनी है और मोदी के खिलाफ वोट देता है, कमल का बटन छोड़कर दूसरा बटन दबाता है वो देश का गुनहगार है देशद्रोही है। लाहौर तक जाने के बाद इंदिरा गांधी ने वहां से फौज को बुला लिया। आज मोदी सरकार में सेना पाक में घुसकर कार्रवाई कर के लौटती है।

झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में हुई सभा में उस वक्त काफी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में हुई सभा में उस वक्त काफी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा नेता मदहोश हो चुके

चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा- भाजपा नेता मदहोश हो चुके हैं। अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शर्मनाक बात है। पूरी दुनिया में हमारे लोकतंत्र की चर्चा होती है। बाबा साहब अंबेडकर ने आम नागरिक को स्वतंत्र होकर वोट देने का अधिकार दिया है।

कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति या पार्टी को वोट दे सकता है। अपनी मर्जी से जन प्रतिनिधि चुन सकता है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। उनके नेता लोकतंत्र की खत्म करने की बात कर रहे हैं। वही जबान अब इनके जनप्रतिनिधि बोल रहे हैं। लोगों को डराने का काम किया जा रहा है, ऐसे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

चौधरी की सफाई- ऐसा कुछ नहीं कहा

शुभकरण चौधरी से बयान को लेकर बात की तो उन्होंने कहा- मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। मैं तो ये कहता हूं कि सनातन संस्कृति को जिंदा करने के लिए भाजपा को वोट देना चाहिए। जो लोग वोट नहींं देते वो सनातन संस्कृति को नहीं मानते। बाकी मैंने क्या कहा, मुझे ध्यान नहींं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62