[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहार्गल के सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं ने किया स्नान:धार्मिक स्थल किरोड़ी में सोमवती अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहार्गल के सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं ने किया स्नान:धार्मिक स्थल किरोड़ी में सोमवती अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु

लोहार्गल के सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं ने किया स्नान:धार्मिक स्थल किरोड़ी में सोमवती अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

उदयपुरवाटी : प्रदेश के दूसरे बड़े तीर्थ लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड और अरावली की पहाड़ियों में स्थित धार्मिक स्थल किरोड़ी में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने स्नान कर पुण्य कमाया। जानकारी के अनुसार सोमवती अमावस्या का स्नान करने के लिए सोमवार को सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर भीड़ शुरू हो गई थी। दोपहर तक गोल्याना से लोहार्गल तक 3 किलोमीटर के रास्ते में मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड में स्नान कर भगवान सूर्य नारायण के दर्शन किए। वेंकटेश पीठ पर दर्शन और पूजा अर्चना की।

लोहार्गल के 60 से अधिक मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं के दर्शन करने के बाद दान पुण्य किया। लोहार्गल में विभिन्न प्रकार के आचार की दुकानों में दिनभर भीड़ लगी रही। तीर्थ स्थल किरोड़ी पर श्रद्धालुओं ने गर्म और ठंडा पानी के कुंड में स्नान कर मंदिर में दर्शन किए और अपनी श्रद्धा अनुसार दान पुण्य किया। लोहार्गल में स्नान करने के लिए सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नवलगढ़, रामगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, पिलानी, लोहारू, राजगढ़ सहित दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सूर्यपीठ पर महंत अवधेशाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22