[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता : सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता : सत्यानी

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के दायित्वों को लेकर नोडल एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए निर्देश

चूरू : लोकसभा आम चुनाव 2024 अंतर्गत मतदान तिथि नजदीक आने के साथ-साथ चुनावी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। इसी सिलसिले में शनिवार सवेरे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने अधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों में पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चुनाव कर्तव्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव कार्य में लगे सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का समुचित  निर्वहन करें। लोकसभा आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्वों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें। निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोकसभा चुनाव से जुड़ी समस्त गतिविधियां समयबद्ध ढंग से एवं पूर्ण सतर्कता के साथ संपादित की जाएं। सभी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी रखें और सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निर्वहन करें।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, प्रशिक्षु आईएएस सक्षम गोयल, सीईओ मोहन लाल खटनवालिया, एसडीएम बिजेंद्र चाहर, डीओआईटी संयुक्त निदेशक मनोज गरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, एडीपीआर कुमार अजय, डीएलआर शुभकरण, डीटीओ ओमसिंह शेखावत, आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कपिला, डीएसओ सुरेंद्र महला, डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, जितेंद्र कुमार, डीईओ प्रारंभिक संतोष महर्षि, डॉ रविन्द्र बुडानिया, डॉ प्रशान्त शर्मा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सोमेश शर्मा, गुगन राम तेतरवाल, अजय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62