[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्च कॉलेज ने 25 वां स्थापना दिवस मनाया:स्थापना दिवस पर स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव को साझा किया ,मंच पर बिखरे कला के सतरंगी रंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आर्च कॉलेज ने 25 वां स्थापना दिवस मनाया:स्थापना दिवस पर स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव को साझा किया ,मंच पर बिखरे कला के सतरंगी रंग

आर्च कॉलेज ने 25 वां स्थापना दिवस मनाया:स्थापना दिवस पर स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव को साझा किया ,मंच पर बिखरे कला के सतरंगी रंग

जयपुर : आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन बिज़नेस ने अपना 25वां स्थापना दिवस अपने कॉलेज परिसर में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजू शर्मा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जयपुर शहर और डॉ. अरुण चतुर्वेदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-भाजपा पूर्व अध्यक्ष भाजपा राजस्थान मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन जयपुर की संस्थापक और निदेशक अर्चना सुराना ने की।

डॉ. अरुण चतुर्वेदी, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व अध्यक्ष – भाजपा राजस्थान, स्टूडेंट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने स्टूडेंट्स के समर्पण और मेहनत की सराहना की, जो उन्हें उनकी उपलब्धियों को प्राप्त करने में सहायक बनाती है।

इसके साथ ही, उन्होंने जीवन में लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। उनके उत्साह जनक शब्दों ने छात्रों के मन में उत्साह भर दिया और उन्हें निरंतरता की दिशा में प्रेरित किया।आर्च कॉलेज की संस्थापक और निदेशक अर्चना सुराना ने पिछले 25 वर्षों में संस्थान द्वारा हासिल किए गए सफलता पर जोर दिया।

उन्होंने आगे आगे कहा की आर्च कॉलेज के 25 वर्षों का जश्न मनाना हमारे संगठन के समृद्ध और सफलता पूर्ण सफर का गौरव है। हम इस अद्वितीय संगठन की उत्कृष्टता को सराहते हैं, जिसने डिज़ाइन शिक्षा में नई परिभाषाएं स्थापित की हैं। आर्च कॉलेज के पच्चीस वर्ष केवल समय का उत्सव नहीं है बल्कि उन सभी की असीम रचनात्मकता, समर्पण और जुनून का प्रमाण है जिन्होंने हमारी यात्रा में योगदान दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62